अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

महानंदा नदी से एक और शव बरामद

महानंदा नदी से एक और शव बरामद बिहार बंगाल सीमा क्षेत्र के ओल्ड महानंदा नदी स्थित जगरनाथपुर और मुकंुदपुर घाट पर गुरुवार की शाम नाव दुर्घटना मेें डूबे लोगों में शुक्रवार को एक और का शव बरामद किया गया। बरामद शव पश्चिम बंगाल की मल्लिकपुरा निवासी तमन्ना खातून का है। चार शव गुरुवार की रात ही बरामद कर लिये

महानंदा नदी से एक और शव बरामद

Article Advertisement

महानंदा नदी से एक और शव बरामद बिहार बंगाल सीमा क्षेत्र के ओल्ड महानंदा नदी स्थित जगरनाथपुर और मुकंुदपुर घाट पर गुरुवार की शाम नाव दुर्घटना मेें डूबे लोगों में शुक्रवार को एक और का शव बरामद किया गया। बरामद शव पश्चिम बंगाल की मल्लिकपुरा निवासी तमन्ना खातून का है।

Article Advertisement

चार शव गुरुवार की रात ही बरामद कर लिये गये थे। शुक्रवार की सुबह गोताखोर की टीम ने नदी से चार बाइक व एक साइकिल को निकाला। दिन भर एनडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लापता व डूबे हुए लोगों की खोज में लगी रही। घटना के बाद जिलाधिकारी पूनम, पुलिस अधीक्षक विकास कुमार जगरनाथपुर घाट पहंुचकर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ बारसोई अनुमंडल के एसडीओ व एसडीपीओ समेत अन्य अधिकारी थे। पश्चिम बंगाल के श्रम संसाधन मंत्री गुलाम रब्बानी, पश्चिम बंगाल के डीएम कौशिक भट्टाचार्य, पश्चिम बंगाल के एसपी आलोक राऊजरिया, डिस्ट्रीक्ट चेयरमेन गौरचंदं मंडल भी जगरनाथ घाट पर पहंुचे और घटना की जानकारी ली। इधर डूबे लोगों में चापाखोर पंचायत के डमडोलिया निवासी मो. हसीमुद्दीन का अब तक पता नहीं चल पाया है। डीएम पूनम ने बताया कि घटना बंगाल क्षेत्र की है। जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग किया जा रहा है। बारसोई एसडीओ और एसडीपीओ को वहां कैम्प करने का निर्देश दिया गया है। पांच मृतकों में से चार पश्चिम बंगाल के हैं। बता दें कि गुुरुवार की देर शाम ओल्ड महानंदा नदी में अचानक यात्रियों से भरी नाव डूब गयी थी। नाव पर 50 से अधिक लोग सवार थे। नहीं मिली सफलता: चौबीस घंटा बीत जाने के बाद भी जगरनाथपुर घाट पर नाव डूबने के दौरान लापता हुए लोगों की खोजबीन में एनडीआरएफ गोताखोरों को विशेष कामयाबी हासिल नहीं हुई। गुरुवार देर रात से ही खोजबीन जारी है। लेकिन टीम को कोई विशेष सफलता नहीं मिली है। देरशाम तक लोगों की भीड़ जगरनाथपुर घाट के आसपास लगी रही। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read