अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

महेशबथना की खाड़ीबस्ती कटाव की चपेट में

महेशबथना की खाड़ीबस्ती कटाव की चपेट में किशनगंज - बहादुरगंज प्रखंड का खाड़ीबस्ती टोला कटाव की चपेट में है। शुक्रवार को स्थानीय विधायक तौसीफ आलम ने खाड़ीबस्ती में कटाव ग्रस्त स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को कटावरोधी कार्य जल्द चलाने का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने विधायक श्री आलम को बता

महेशबथना की खाड़ीबस्ती कटाव की चपेट में

Article Advertisement

महेशबथना की खाड़ीबस्ती कटाव की चपेट में किशनगंज - बहादुरगंज प्रखंड का खाड़ीबस्ती टोला कटाव की चपेट में है। शुक्रवार को स्थानीय विधायक तौसीफ आलम ने खाड़ीबस्ती में कटाव ग्रस्त स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को कटावरोधी कार्य जल्द चलाने का भरोसा दिलाया।

Article Advertisement

ग्रामीणों ने विधायक श्री आलम को बताया कि कनकई नदी के किनारे स्थित महेशबथना गांव की सड़क भी कटाव की चपेट में है। इस पर विधायक ने मौके से ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की तथा महेशबथना गांव के खाड़ीबस्ती को कटाव से बचाने के लिए जल्द प्रयास करने का निर्देश दिया। गौरतलब हो कि जल्द कटावरोधी कार्य नहीं किया गया तो महेशबथना व खाड़ीबस्ती के लोगों की मुश्किलें बढ़ जाएगी। विधायक ने आगे कहा कि कनकई नदी के दोनों ओर तेजी से कटाव जारी है। बहादुरगंज के महेशबथना का खाड़ीटोला तो दूसरी ओर टेढ़ागाछ प्रखंड के बलुआडांगी गांव पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है। विधायक तौसीफ आलम के साथ शहनवाज आलम, एकलाख आलम, महमूद आलम सहित कई लोग मौजूद थे। ग्रामीणों ने बताया कि कनकई नदी तेजी से कटाव कर रहा है। किसानों का खेत नदी की कटाव की चपेट में आ कर नदी में समा रहा है। किसान अपनी रोजी रोटी नदी में समाते देख चिंतित हैं। स्रोत-हिन्दुस्तान सीमांचल लाइव

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read