अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

मेले में डीजे को लेकर हिंसक झड़प, कई घायल

मेले में डीजे को लेकर हिंसक झड़प, कई घायल कर्बला मैदान में बुधवार को मोहर्रम मेले के दूसरे दिन डीजे को लेकर हुए उत्पन्न हुए विवाद में हिसंक झड़प हो गई। झड़प में कई लोग घायल हो गये हैं। वहीं तीन लोगों को तीर से घायल होने की बात बतायी जा रही है। छर्रापट्टी निवासी मो. नजीर के पेट एवं अकरथापा निवासी मो यास

मेले में डीजे को लेकर हिंसक झड़प, कई घायल

Article Advertisement

मेले में डीजे को लेकर हिंसक झड़प, कई घायल कर्बला मैदान में बुधवार को मोहर्रम मेले के दूसरे दिन डीजे को लेकर हुए उत्पन्न हुए विवाद में हिसंक झड़प हो गई। झड़प में कई लोग घायल हो गये हैं। वहीं तीन लोगों को तीर से घायल होने की बात बतायी जा रही है।

Article Advertisement

छर्रापट्टी निवासी मो. नजीर के पेट एवं अकरथापा निवासी मो यासीन के पैर एवं मो एकबाल के बायें जंघा में तीर लगी है। मो. नजीर को अंचल प्रशासन की गाड़ी से बनमंखी में ईलाज के लिये ले जाया गया है। घटना के बाबत बताया गया कि कर्बला मुर्हरम कमिटी के द्वारा मेले में डीजे पर पाबंदी लगाई गई थी। बताया गया कि मंगलवार को कर्बला के मैदान में अकरथापा के लोग प्रतिबंधित डीजे को लेकर तजिया जुलूस के साथ मैदान पहुंचे थे। छर्रापटटी के लोगों ने डीजे का विरोध कर दिया। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप बाद अकरथापा के लोग वहां से निकल गये। बताया गया कि एसडीओ फारबिसगंज,वरीय पदाधिकारी सुबोध कुमार , डीएसपी मनोज कुमार की उपस्थिति में बुधवार को छर्रापटटी के लोगों ने अपने करतब दिखाए। इसी दौरान तजिया व डीजे के साथ बड़ी संख्या में अकरथापा के लोगों ने खेल के दौरान छर्रापटटी के लोगों के बीच घुस कर मारपीट प्रारंभ कर दी। पीटाई के बाद मैदान से भागे छर्रापटटी के लोगों ने कालीमंदिर चौक के समीप नहर पुल को जाम कर दिया। इसी दौरान मैदान से अकरथापा के लिए निकले लोगों से छर्रापटटी के लोग भिड़ गये। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां व तीर चले। तीर लगने से दो लोग घायल हो गये। व अन्य दर्जनों लोग चोटिल हो गये। इधर घटना के बाद वरीय उपसमाहर्ता दिलीप कुमार, अल्पसंख्यक पदाधिकारी सुबोध कुमार, एसडीओ फारबिसगंज रवि प्रकाश, डीएसपी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार आजाद, एमएम हैदरी बीरनगर कैंप किये हुए हैं। डीएम एवं एसपी भी बीरनगर के लिये अररिया से समाचार प्रेषण तक निकल गये थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read