अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

मैरीकॉम पद्म विभूषण के लिए नामित होने वाली पहली महिला एथलीट, पद्म भूषण के लिए सिंधु का नाम भेजा गया

छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम को पद्म विभूषण के लिए नामित किया गया है। वे देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान के लिए नामित होने वाली पहली महिला एथलीट बन गईं। मैरीकॉम को 2006 में पद्मश्री और 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।स्टार शटलर पीवी सिंधु को पद्म भूषण के लिए नामित किय

मैरीकॉम पद्म विभूषण के लिए नामित होने वाली पहली महिला एथलीट, पद्म भूषण के लिए सिंधु का नाम भेजा गया

Article Advertisement

छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम को पद्म विभूषण के लिए नामित किया गया है। वे देश के दूसरे सबसे बड़े सम्मान के लिए नामित होने वाली पहली महिला एथलीट बन गईं। मैरीकॉम को 2006 में पद्मश्री और 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।स्टार शटलर पीवी सिंधु को पद्म भूषण के लिए नामित किया गया।

Article Advertisement

खेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इन दोनों के अलावा रेसलर विनेश फोगाट, टेबल टेनिस प्लेयर मणिका बत्रा और महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को पद्मश्री पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। मैरीकॉम छह बार वर्ल्ड चैम्पियनशिप जीतने वाली इकलौती बॉक्सर हैं। वे सात वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाली भी पहली बॉक्सर हैं। 36 साल की मैरीकॉम पद्म विभूषण पाने वाली चौथी खिलाड़ी बन सकती हैं। इससे पहले चेस प्लेयर विश्वानाथन आनंद (2007), क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (2008) और पर्वतारोही सर एडमंड हिलैरी (2008) को यह सम्मान दिया जा चुका है। दूसरी ओर, सिंधु ने इस साल बीडब्ल्यू वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। वे इस टूर्नामेंट को जीतने वाले पहली भारतीय बनी थीं। हैदराबाद की 24 साल की शटलर सिंधु को 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। Source: Dainik Bhaskar

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read