अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

मॉब-लिंचिंग की भेंट चढ़ने से दो लोग बचे

मॉब-लिंचिंग की भेंट चढ़ने से दो लोग बचे रविवार की देर रात जिले के दो अलग-अलग गांव में महिला व युवक मॉब-लिचिंग के शिकार होने से बाल-बाल बच गये। फुलकाहा के लक्ष्मीपुर चौक पर ग्रामीणों ने बच्चा चोर के आरोप में जहां एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। वहीं सिमराहा के शुभंकरपुर में ग्रामीणों ने चोर होने के आरोप

मॉब-लिंचिंग की भेंट चढ़ने से दो लोग बचे

Article Advertisement

मॉब-लिंचिंग की भेंट चढ़ने से दो लोग बचे रविवार की देर रात जिले के दो अलग-अलग गांव में महिला व युवक मॉब-लिचिंग के शिकार होने से बाल-बाल बच गये। फुलकाहा के लक्ष्मीपुर चौक पर ग्रामीणों ने बच्चा चोर के आरोप में जहां एक महिला की जमकर पिटाई कर दी।

Article Advertisement

वहीं सिमराहा के शुभंकरपुर में ग्रामीणों ने चोर होने के आरोप में एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।   पुलिस ने दोनों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस की देखरेख में दोनों का इलाज हो रहा है। महिला का नाम ज्ञानवति देवी पति रामेश्वर मंडल बताया गया। ज्ञानवति कभी अपना घर ललित ग्राम के लक्ष्मीपुर तो कभी नेपाल के सप्तरी बता रही हैं । वहीं युवक का नाम मुन्ना कुमार बताया गया है। मुन्ना बाड़ा मानिकपुर निवासी जागेश्वर ऋषि देव का बेटा है। दोनों गंभीर रूप से घायल है। सिमराहा एवं फुलकाहा पुलिस के देखरेख में दोनों का इलाज कराया जा रहा है। चिकित्सक नंदलाल दास ने दोनों की स्थिति को गंभीर बताया है। घटना के संबंध में फुलकाहा थानाध्यक्ष हरीश तिवारी ने बताया कि महिला भटक रही थी जिसे लक्ष्मीपुर चौक के पास ग्रामीणों द्वारा मारपीट की जा रही थी। पुलिस ने भीड़ से महिला को बचाकर अस्पताल पहुंचाया है जहां इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि महिला के ठीक होने के बाद ही उनका नाम और ठिकाने का सही सही जानकारी मिल पाएगा। वहीं सिमराहा थानाध्यक्ष एम. हैदरी ने कहा कि शुभंकरपुर के ग्रामीणों द्वारा कानून को हाथ में लेकर युवक को चोर समझकर बेरहमी से मारपीट की गई है। उन्होंने इस दिशा में कार्रवाई करने की भी बात कही। हैदरी ने भी कहा कि युवक के स्वस्थ होने और ठीक से बात करने के बाद ही इसका सही नाम, पता व अन्य चीजों की जानकारी मिल पाएगी। इधर अस्पताल में महिला सिपाही उर्मिला की देखरेख में ज्ञानवति का इलाज जारी है। पुलिस ने दोनों मामले को गंभीरता से ली है और रविवार की रात घटना के बाद से अस्पताल में पुलिस चहलकदमी तेज हो गयी है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read