अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

याद किए गए शहीद भगत सिंह

याद किए गए शहीद भगत सिंह शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ठाकुरगंज इकाई ने शहीद भगत सिंह की 112 वी जयंती शिवानंद भवन में मनाया। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिला संयोजक रितेश यादव ने भवन के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमर

याद किए गए शहीद भगत सिंह

Article Advertisement

याद किए गए शहीद भगत सिंह शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ठाकुरगंज इकाई ने शहीद भगत सिंह की 112 वी जयंती शिवानंद भवन में मनाया। सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया। जिला संयोजक रितेश यादव ने भवन के कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि अमर वीर क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था।

Article Advertisement

उन्होंने आगामी कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश कार्यकारिणी परिषद सदस्य विवेक साहा एवं नगर मंत्री राहुल पासवान ने संयुक्त रूप से शहीद भगत सिंह के जीवन की उपलब्धियों एवं उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इन्होंने बताया कि भगत सिंह ने कैसे देश को आज़ादी दिलाने के लिये अपने प्राणों की आहुति दी थी। पूर्णिया विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य अमित सिंहा एवं सामाजिक कार्यकता सन्नी झा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परिषद को मज़बूत करने पर बल दिया एवं शहिद- ए-आज़म भगत सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर सह मंत्री सूरज यादव, कॉलेज अध्यक्ष राजा गणेश, कॉलेज मंत्री मोनू सिंह , रतन सिंह ,आकाश रॉय, शुभम कुमार, अभिजीत पांडेय, अशोक रॉय ,अभिनव झा, इंद्रजीत चौधरी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे । स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read