अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

युवक के बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपये गायब

युवक के बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपये गायब फारबिसगंज(अररिया): फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर टिकट बनाने गए युवक के बाइक का डिक्की तोड़कर 40 हजार रुपया गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक नासिर अहमद पिता मोहम्मद सोनामनी गोदाम कुर्साकांटा का निवासी है। युवक फारबिसगंज के कैनरा बैंक से रुपया नि

युवक के बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपये गायब

Article Advertisement

युवक के बाइक की डिक्की से 40 हजार रुपये गायब फारबिसगंज(अररिया): फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर टिकट बनाने गए युवक के बाइक का डिक्की तोड़कर 40 हजार रुपया गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक नासिर अहमद पिता मोहम्मद सोनामनी गोदाम कुर्साकांटा का निवासी है।

Article Advertisement

युवक फारबिसगंज के कैनरा बैंक से रुपया निकालकर अपने बाइक की डिक्की में रखकर अपने दोस्त के साथ टिकट बनाने के लिए रेलवे स्टेशन गया था। घटना के संदर्भ में युवक ने बताया कि सुभाष चौक स्थित केनरा बैंक की शाखा से 45 हजार रुपया की निकासी की। इसके बाद वह अपने मित्र नासिर अहमद के साथ बाइक पर बैठा और 5 हजार रुपये जेब में तथा 40 हजार व कागजात डिक्की में डालने के बाद रेलवे का टिकट बनाने के लिये स्टेशन गया। स्टेशन परिसर में बाइक लगा दोनों ने छह टिकट बनाया और फिर बाइक लेकर घर चला गया। युवक ने बताया कि घर जाकर जब उसने डिक्की देखा तो टूटा हुआ था और उसमें से रुपये गायब थे। युवक ने मामले में थाना में शिकायत की बात कही है। इधर पूछे जाने पर थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने कहा कि आवेदन अभी उनके सज्ञान में नही आया है। गौरतलब है कि फारबिसगंज शहर ने विगत माह से डिक्की चोर गिरोह का आतंक फैला हुआ है। शहर के कई व्यवसायियों के बाइक का डिक्की तोड़कर रुपये गायब हो चुके है। प्रशासन व लोगो के सावधानियों के बावजूद डिक्की चोर गिरोह सक्रिय है। स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read