अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Seemanchal

रंगदारी मांगने पहुंचे कुख्यात को भीड़ ने दबोचा, धुनाई

रंगदारी मांगने पहुंचे कुख्यात को भीड़ ने दबोचा, धुनाई कटिहार। फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक के समीप एक मसाला दुकानदार से दिनदहाड़े रंगदारी मांगने पहुंचे फरार कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव को भीड़ ने दबोच लिया। शराब के नशे में धुत अपराधी मुन्ना यादव को आक्रोशित दुकानदारों ने दबोचते हुए उसकी जमकर धुनाई क

रंगदारी मांगने पहुंचे कुख्यात को भीड़ ने दबोचा, धुनाई

Article Advertisement

रंगदारी मांगने पहुंचे कुख्यात को भीड़ ने दबोचा, धुनाई कटिहार। फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक के समीप एक मसाला दुकानदार से दिनदहाड़े रंगदारी मांगने पहुंचे फरार कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव को भीड़ ने दबोच लिया। शराब के नशे में धुत अपराधी मुन्ना यादव को आक्रोशित दुकानदारों ने दबोचते हुए उसकी जमकर धुनाई की और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया।

Article Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मंगलवार को दिनदहाड़े मुन्ना कुमार साकिन रंगाकोल शराब के नशे में महेशपुर हाट आया और मसाला दुकानदार सहित कुछ अन्य दुकानदारों से रंगदारी की मांग करने लगा।, दुकानदारों ने रंगदारी मांग रहे अपराधी मुन्ना कुमार को धर दबोचा और जमकर उनकी धुनाई कर स्थानीय थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही पलका पुलिस मौके पर पहुंच उसे अपने कब्जे में ले लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपित को जेल भेज दिया है। जानकारी हो कि मुन्ना कुमार पर हाल में पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के बजरहा गांव के एक किसान को गोली मारकर हत्या करने का मामला भी दर्ज हुआ है। इसके अलावा फलका थाना के महेशपुर चौक के किराना दुकानदार को वर्ष 2015 में खुलेआम गोली मारकर हत्या कांड में जेल जा चुका है। साथ ही करीब एक दर्जन से अधिक लूट, हत्या और डकैती के संगीन मामले उसके खिलाफ दर्ज है। थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह ने बताया कि अपराधी बहुत ही शातिर है, पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। स्रोत-दैनिक जागरण    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read