अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

रख रखाव के आभाव में बर्बाद हो रही दवाएं

रख रखाव के आभाव में बर्बाद हो रही दवाएं सदर अस्पताल में दवा भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण खुले वातावरण में दवाईयों को रखा जाता है। यह प्रक्रिया कोई नई नहीं है बल्कि पिछले कई महीनों से अपनायी जा रही है। बाहर में दवा का भंडारण करने से उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। ऐसा प्रतीत होता है कि व

रख रखाव के आभाव में बर्बाद हो रही दवाएं

Article Advertisement

रख रखाव के आभाव में बर्बाद हो रही दवाएं सदर अस्पताल में दवा भंडारण की उचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण खुले वातावरण में दवाईयों को रखा जाता है। यह प्रक्रिया कोई नई नहीं है बल्कि पिछले कई महीनों से अपनायी जा रही है। बाहर में दवा का भंडारण करने से उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है।

Article Advertisement

ऐसा प्रतीत होता है कि विभाग को इन दवाओं की आवश्यकता नहीं है। दवाओं को जंगल झाड़ के पास रखा गया है। कुछ दवाओं को बंद पैकेट में रखा गया है। वहीं कफ सीरफ, एंटीबायोटिक का टेबलेट, विटामिन, भर्ती रोगियों को चढ़ाये जाना वाला पानी को जैसे-तैसे हालत में रख दिया गया है। इनमें से भारी संख्या में दवाएं मिट्टी पर ही रखा हुआ है। दवाईयों में पुराने के साथ नये दवाओं का भी भंडारण किया गया है। दवाओं की रख-रखाव की स्थिति को देखने से लगता कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से लाखों रुपये की दवा भेज दी जाती है या फिर यहां के दवा नियंत्रक उसे मंगा लेते हैं लेकिन उसके रख-रखाव का कोई व्यवस्था नहीं किये हैं। जहां मन हो रहा है, वहां और जैसे मन हो रहा है, वैसे दवाओं को रख रहे हैं। इससे दवा के गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। दवाओं के रखरखाव की स्थिति को देखने से प्रतीत हो रहा है कि इसके कोई मालिक हीं नहीं है। स्थिति ऐसी हो गयी है कि अब दवाओं के रख-रखाव पर लोग स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर अंगुली उठाने लगे हैं। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read