रानीगंज में आवास योजना के नौ हजार लाभुकों पर लटकी तलवार रानीगंज प्रखंड के नौ हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तीनों कि़स्तों की राशि उठाव के बादजूद भी अबतक घर नहीं बनाने वालों पर गाज गिरेगी।
Seemanchal
रानीगंज में आवास योजना के नौ हजार लाभुकों पर लटकी तलवार
रानीगंज में आवास योजना के नौ हजार लाभुकों पर लटकी तलवार रानीगंज प्रखंड के नौ हजार प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तीनों कि़स्तों की राशि उठाव के बादजूद भी अबतक घर नहीं बनाने वालों पर गाज गिरेगी। हालांकि रानीगंज बीडीओ ने अंतिम वार्निंग देत

Article Advertisement
Article Advertisement
हालांकि रानीगंज बीडीओ ने अंतिम वार्निंग देते हुए शीघ्र घर बनाने का निर्देश है अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार होने की बात कही है।
ये नौ हजार लाभुक ऐसे हैं जो वर्ष 2016-17 में आवास योजना की तीनों कि़स्त मिलने के बाद भी अबतक घर नहीं बनाए हैं।
ऐसे छह हजार लाभुकों को उचला नोटिस भेजा गया है।
नोटिस में कहा गया है कि यदि तीन माह के भीतर आवास नहीं बना तो उनपर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र में तीन हजार ऐसे लाभुक हैं जिन पर लाल नोटिस किया गया है।
इन पर प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
चार लाभुकों पर शनिवार को ही रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
बीडीओ राजा राम पंडित ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े पैमाने पर लाभुकों ने ग्रामीण आवास सहायक को जांच के दौरान दूसरे का घर दिखाकर आवास की दूसरी और तीसरी कि़स्त ले लिया।
अब ऐसे लाभुकों को चिह्नित किया जा रहा है, जो लाभुक तीनो कि़स्त के भुगतान के बाद भी घर नहीं बनाये हैं ऐसे लाभुकों को प्राथमिकी दर्ज के साथ साथ ब्याज सहित राशि वसूल किया जायेगा।
बीडीओ पंडित ने कहा कि अब भी समय है लाभुक जल्द से जल्द अपने अपने घरों का निर्माण कर लें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
मिली जानकारी अनुसार प्रखंड के परिहारी, मझूवा पूरब, मझूवा पशिम, पहुंसरा, विस्टोरिया आदि पंचायतों के सबसे ज्यादा लाभुकों ने राशि उठाव के बाद भी घर नहीं बनाया है।
इस क्षेत्रों के आवास सहायक को भी निर्देश दिया गया है की जिनको भी आवास का लाभ मिला है वे तुरंत अपने लाभुकों के घर का निर्माण करवा लें।
यहां बता दे कि शनिवार को ही कालाबलुवा पंचायत के चार लाभुक सोनमणि देवी, रेखा देवी, विजय मंडल, नेमानी मुखिया पर आवास योजना की राशि मिलने के बाद भी घर नहीं बनाने पर रानीगंज थाना में प्रथमकी दर्ज हो चुकी है।
वहीं विस्टोरिया पंचायत के वार्ड तीन निवासी हाजरा पति इकराम, अनवर पिता इकबाल, वॉड संख्या सात निवासी शाहजहां पति सलीम, मुनिया पति मंसूर, वार्ड आठ निवासी शाहनाज पति कबीर को नोटिस भेजकर बताया गया है आपने आवास सहायक को जांच के दौरान दूसरे के घर दिखाकर आवास मि दूसरी और तीसरी कि़स्त ले लिया है।
यदि आवास जल्द नहीं बना तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
