अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

रानीगंज में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत

रानीगंज में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत बौसीं थाना क्षेत्र के मझूवा पूरब पंचायत के लकुनमा धार में शुक्रवार को नहाने के दौरान डूबने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। मृतक पवन कुमार मझूवा पूरब पंचायत के लकुनमा गांव निवासी दुर्गानंद यादव का बेटा था। घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार

रानीगंज में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत

Article Advertisement

रानीगंज में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत बौसीं थाना क्षेत्र के मझूवा पूरब पंचायत के लकुनमा धार में शुक्रवार को नहाने के दौरान डूबने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। मृतक पवन कुमार मझूवा पूरब पंचायत के लकुनमा गांव निवासी दुर्गानंद यादव का बेटा था।

Article Advertisement

घटना को लेकर मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की दोपहर पवन गांव के बच्चों के साथ गांव से करीब दो किलोमीटर दूर लकुनमा धार नहाने गया था। नहाने के दौरान ही पवन गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने उनको पानी से निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पानी के बहाव तेज होने के कारण पवन काफी दूर चला गया। इसके बाद बच्चों ने गांव आकर परिजनों व गांव वालों को पवन के डूबने की सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद पवन को धार से बाहर निकाला, लेकिन तबतक उनकी जान जा चुकी थी। घटना के बाद मृतक बालक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक की बड़ी बहन व मां रह रहकर बेहोश हो जाती थी। गांव में मातम पसरा था। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read