अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

रायपुर, 24 मार्च छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के गरीब परिवारों को अप्रैल और मई माह का चावल निःशुल्क देने का फैसला किया है।

रायपुर, 24 मार्च छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के गरीब परिवारों को अप्रैल और मई माह का चावल निःशुल्क देने का फैसला किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन के तहत राज्य के गरीब परिवारों को अप्रैल और मई का चावल निःशुल्क

रायपुर, 24 मार्च छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के गरीब परिवारों को अप्रैल और मई माह का चावल निःशुल्क देने का फैसला किया है।

Article Advertisement

रायपुर, 24 मार्च छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के गरीब परिवारों को अप्रैल और मई माह का चावल निःशुल्क देने का फैसला किया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन के तहत राज्य के गरीब परिवारों को अप्रैल और मई का चावल निःशुल्क देने का फैसला किया है।

Article Advertisement

इस संबंध में राज्य शासन के खाद्य विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को आदेश भी जारी कर दिया है। अधिकारियों ने आज यहां बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के प्रबंधन के तहत राज्य सरकार ने गरीब परिवारों को यह बड़ी राहत दी है। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित और अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्डधारियों को अप्रैल और मई माह के चावल का वितरण एक मुश्त करने का निर्देश राज्य सरकार ने पहले ही दिया है। अधिकारियों ने बताया कि इसी निर्णय के अनुक्रम में अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित और अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्डधारकों को चावल का वितरण अब निःशुल्क किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में एक युवती को कोराना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है तथा रायपुर के एम्स अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। युवती की हालत में सुधार हो रहा है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राज्य से कुल 49 नमूने लिए गए हैं। नमूनों की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक 183 लोगों के नमूनों की जांच की गई है। जिनमें से एक पॉजिटिव तथा अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read