अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

लाखों की ओआरएस हो गयी एक्सपायर

लाखों की ओआरएस हो गयी एक्सपायर सदर अस्पताल में दवा प्रकरण से जुड़ा मामला ठंडाने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन दवा से संबंधित मामला सामने आ रहा है। शनिवार को हद तो तब हो गई जब एक लाख रु पये से अधिक किमत की ओआरएस एक्सपायर होकर अस्पताल परिसर में रखे जाने का मामला सामने आया। बीएमएसआईसीएल द्वारा भेजी गई 1

लाखों की ओआरएस हो गयी एक्सपायर

Article Advertisement

लाखों की ओआरएस हो गयी एक्सपायर सदर अस्पताल में दवा प्रकरण से जुड़ा मामला ठंडाने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन दवा से संबंधित मामला सामने आ रहा है। शनिवार को हद तो तब हो गई जब एक लाख रु पये से अधिक किमत की ओआरएस एक्सपायर होकर अस्पताल परिसर में रखे जाने का मामला सामने आया।

Article Advertisement

बीएमएसआईसीएल द्वारा भेजी गई 100 से अधिक काटून जुलाई माह में एक्सपायर हो चुकी है। उसे वैसे दवा के साथ रखा गया जो 2021 में एक्सपायर होने वाला है। इतना ही नहीं एक्सपायरी दवा की रखरखाव बेहतर नहीं रहने से करीब 50 से अधिक काटून ओआरएस बारिश में भिंगने के लिए छोड़दिया गया। जानकारी के अनुसार फ रवरी 2018 में उक्त ओआरएस का निर्माण किया गया है। जबकि जुलाई 2019 को एक्सपायर हो चुकी है। ऐसे में यह जांच का विषय है। जब डेढ़ साल बाद ही ओआरएस एक्सपायर होने वाली थी तो आखिर उसे स्वास्थ्य विभाग को संबंधित कंपनी द्वारा क्यों उपलब्ध कराया गया। यदि उपलब्ध कराया भी गया तो उसे स्वास्थ्य विभाग ने क्यों रख लिया। उसे वापस क्यों नहीं कर दिया। शनिवार को जिला दवा भंडार केंद्र के सामने रखी गई लाखों की नन एक्सपायर कफ सीरफ, विटामिन, टेबलेट, डीएनएस, आरएल पानी रखा हुआ है। जिसमें से कई आरएल पानी की बोतलें शौचालय के पास बारिश में लावारिश अवस्था में पड़ा हुआ था। ये दवाएं यदि जरूरतमंदों के पास पहुंचती तो कितना सही रहता। जीवन देने वाली दवा की ऐसी हालत के लिए व्यस्था को लोक जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। आरएल की बोतल पर बीएमएसआईसीएल लिखा हुआ है। उस पर बैच नंबर,बनाने की तिथि और एक्सपायर होने की तिथि नहीं है। जबकि दवा निरीक्षक ए.के रसिक ने बताया कि बिना बैच नंबर की दवा असली नहीं हो सकती है। चाहे उस पर किसी कंपनी का नाम लिखा हुआ है। दो दिन पहले ही सिविल सर्जन डा. मुरर्तजा अली ने दवा भंडार केंद्र का निरीक्षण कर एक्सपायर और नन एक्सपायर दवा को बेहतर तरीके से रखने का आदेश दिया था। इसके भी कई प्रकार की उक्त दवाओं की हालत जस की तस बनी हुई है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read