अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

लूट के 3.40 लाख के साथ बदमाश धराया

लूट के 3.40 लाख के साथ बदमाश धराया लूटपाट के घटना के महज 10 मिनट बाद पुलिस ने लूटी गई 3.40 लाख रुपये को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। लूटी गई शत प्रतिशत राशि को बरामद करने के साथ-साथ एक बदमाश को भी देसी कट्टे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। गिरफ्तार बदमाश की पहचान नग

लूट के 3.40 लाख के साथ बदमाश धराया

Article Advertisement

लूट के 3.40 लाख के साथ बदमाश धराया लूटपाट के घटना के महज 10 मिनट बाद पुलिस ने लूटी गई 3.40 लाख रुपये को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। लूटी गई शत प्रतिशत राशि को बरामद करने के साथ-साथ एक बदमाश को भी देसी कट्टे और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही।

Article Advertisement

गिरफ्तार बदमाश की पहचान नगर थाना क्षेत्र के तिनगछिया के गुड्डू साह के रूप में हुई है। समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय वेश्म में प्रेस कंाफ्रेंस कर सफलता की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार देर शाम पूर्णिया स्थित कैनरा बैंक के ग्रुप लोन के तीन लाख चालीस हजार रुपये बैग में रखकर नगर थाना क्षेत्र के ड्राइवर टोला से कलेक्शन कर प्रह्लाद कुमार तथा राजेश कुमार बाइक से भगवान चौक के रास्ते से पूर्णिया जा रहा था। इस बीच मोंगरा रेलवे फाटक के पास ही पीछे से एक अपाची बाइक पर सवार तीन युवक तेजी से दोनों युवकों के पास आया और बाइक रोकने के लिए कहा। बाइक नहीं रोकने पर एक आरोपी ने पिस्टल निकालकर दोनों पर तान दिया। जिसे देखते ही पूर्णिया जा रहे युवकों का बाइक अंसतुलित हो गया। इससे पहले की अपनी बाइक को वह संतुलित कर पाते। बदमाशों ने उसके पास से रुपये से भरा बैग को छीन लिया। इस क्रम में दोनों युवकों ने विरोध भी किया। दोनों के बीच हाथपाई भी हुई। इस बीच बदमाश भी बाइक से नीचे गिर गया। इसी क्षण पहले गश्ती दल पहुंचा। जिसे देखकर दो बदमाश बाइक से भागने में सफल रहा। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read