अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

लोगों के 20 करोड़ रुपये डूबे

लोगों के 20 करोड़ रुपये डूबे शारदा चिट फंड घोटाला से संबंधित केस सीबीआई को सौंपे जाने के आदेश के बाद किशनगंज पुलिस दर्ज कांड से संबंधित दस्तावेजों को सीबीआई को सौंपने की प्रक्रिया में जूट गई है। एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस की एक टीम दस्तावेजों को तैयार कर रही है। जल्द ही केस को हस्तांतरित किय

लोगों के 20 करोड़ रुपये डूबे

Article Advertisement

लोगों के 20 करोड़ रुपये डूबे शारदा चिट फंड घोटाला से संबंधित केस सीबीआई को सौंपे जाने के आदेश के बाद किशनगंज पुलिस दर्ज कांड से संबंधित दस्तावेजों को सीबीआई को सौंपने की प्रक्रिया में जूट गई है। एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर पुलिस की एक टीम दस्तावेजों को तैयार कर रही है।

Article Advertisement

जल्द ही केस को हस्तांतरित किया जायेगा। केस से संबंधित दस्तावेजों को सौंपने टीम सीबीआई मुख्यालय जा सकती है। जानकारी अनुसार वर्ष 2013 में शारदा रियलिटी इंडिया लिमिटेड की एक शाखा किशनगंज के कैलटैक्स चौक पर खोली गई थी। वर्ष 2013 में मई माह में उक्त नन बैंकिंग कम्पनी के एक एजेंट दिलीप कुमार साहा ने कम्पनी के पांच लोगों के विरूद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी थी। शारदा रियलिटी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी सुदीप्त सेन, एक्सक्यूटिव डाएरेक्टर देवयानी मुखर्जी, शाखा प्रबंधक राजेश मिश्रा, सीनियर लीडर ओमकार मल्लिक व गौतम चौधरी के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया गया था। मामला दर्ज किये जाने के बाद तत्कालिन एसडीपीओ के द्वारा किये गये पर्यवेक्षण में सभी के विरूद्ध कांड सत्य पाया गया। इधर बंगाल के सिलीगुड़ी में संस्था के सीएमडी सुदीप्तो सेन व कार्यपालक निदेशक देवयानी मुखर्जी के विरूद्ध धोखाधड़ी को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवायी गई थी। जिसमें दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शाखा में 1200 से ज्यादा एजेंटो को बहाल किया गया था। एजेंटो के माध्यम से 20 करोड़ रूपये की राशि वसूल की गई थी। एसपी कुमार आशीष ने कहा कि केस का ब्योरा तैयार करने की जिम्मेवारी सर्किल इंस्पेक्टर इरशाद आलम को सौंपी गई है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read