अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

वायनाड में आज बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी

चार दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी का आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में दूसरा दिन है. राहुल गांधी सुबह पौने दस बजे से बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी सबसे पहले थिरुनेल्ली इलाके के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. मुलाकात का यह सिलसिला शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा. राहुल गांधी बुधवा

वायनाड में आज बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे राहुल गांधी

Article Advertisement

चार दिवसीय केरल दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी का आज अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में दूसरा दिन है. राहुल गांधी सुबह पौने दस बजे से बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी सबसे पहले थिरुनेल्ली इलाके के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. मुलाकात का यह सिलसिला शाम साढ़े छह बजे तक चलेगा. राहुल गांधी बुधवार को कालपेट्टा के गेस्ट हाऊस में रात गुजारेंगे. वायनाड केरल में बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से एक है. इस जिले के लगभग 50,000 लोगों ने राज्य सरकार की ओर से इस महीने की शुरुआत में लगाए गए राहत शिविरों में शरण ले रखी है. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "मैं अगले कुछ दिनों के लिए अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र, वायनाड में हूं. बाढ़ राहत शिविरों का दौरा करूंगा और इलाके में चल रहे पुनर्वास कार्य का जायजा लूंगा. ज्यादातर काम पूरे हो गए हैं, मगर कुछ और काम किए जाने की अभी भी जरूरत है." सांसद राहुल बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और संभावना है कि वह 30 अगस्त को दिल्ली लौट जाएंगे. मंगलवार को पहले पड़ाव में राहुल गांधी राहत शिविरों में गए और चुंगम थलाप्पुज्हा गांव के सेंट थॉमस चर्च में ठहरे हुए बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच उन्होंने राहत सामग्री बांटी.(आईएएनएस से इनपुट)

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read