अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

विदेशी शराब के साथ धंघेबाज गिरफ्तार

विदेशी शराब के साथ धंघेबाज गिरफ्तार गुप्त सूचना के आधार पर रेल पुलिस ने गुरुवार को 150 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के एमजी रोड निवासी पवन कुमार अग्रवाल के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ शराब का कारोबार करने के आरोप में केस दर्ज किया गया

विदेशी शराब के साथ धंघेबाज गिरफ्तार

Article Advertisement

विदेशी शराब के साथ धंघेबाज गिरफ्तार गुप्त सूचना के आधार पर रेल पुलिस ने गुरुवार को 150 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी की पहचान नगर थाना क्षेत्र के एमजी रोड निवासी पवन कुमार अग्रवाल के रूप में हुई है।

Article Advertisement

आरोपी के खिलाफ शराब का कारोबार करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। उसे मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रेल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजीव कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल की ओर से आने वाली पैसेंजर व एक्सप्रेस ट्रेन से शराब का एक बड़ा कारोबारी भारी मात्रा में शराब लेकर कटिहार स्टेशन पर उतरने वाले हैं। सूचना पर रेल पुलिस को अलग-अलग प्लेटफार्मों पर पुलिस वर्दी और सादे पोशाक में तैनात किया गया था। गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे बाद जैसे ही हाटे बाजारे एक्स्प्रेस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। सादे पोषाक में तैनात रेल पुलिस ने बैग लेकर ट्रेन से उतरते ही शक के आधार पर एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया । तलाशी लेने पर आरोपी के पास से विदेशी शराब आरएस का 45 बोतल तथा आफिसर्स च्वाइस का 105 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार आरोपी पवन अग्रवाल किसी राजनीतिक पार्टी के रिश्तेदार है। शराब के साथ गिरफ्तारी होने की सूचना के बाद से संबंधित नेता रेल पुलिस से संपर्क करने का प्रयास किया। हालांकि कोई बड़े नेता पुलिस से संपर्क नहीं साधा। रेल पुलिस ने पैरवी को दरकिनार करते हुए आरोपी को शराब कारोबार के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read