अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

विधायक व पूर्व विधायक में श्रेय लेने की होड़

विधायक व पूर्व विधायक में श्रेय लेने की होड़ गुरुवार को बिहार सरकार के तीन-तीन विभागों के प्रधान सचिवों के सिमराहा आने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज को हरी झंडी मिलने के बाद श्रेय लेने वालों की होड़ मच गयी है। इस मामले में पूर्व विधायक व अमर कथा स्वतंत्रता सेनानी के बेटे पद्म पराग राय वेणु व स्थानीय भाजपा

विधायक व पूर्व विधायक में श्रेय लेने की होड़

Article Advertisement

विधायक व पूर्व विधायक में श्रेय लेने की होड़ गुरुवार को बिहार सरकार के तीन-तीन विभागों के प्रधान सचिवों के सिमराहा आने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज को हरी झंडी मिलने के बाद श्रेय लेने वालों की होड़ मच गयी है। इस मामले में पूर्व विधायक व अमर कथा स्वतंत्रता सेनानी के बेटे पद्म पराग राय वेणु व स्थानीय भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी आमने-सामने दिख रहे हैं।

Article Advertisement

इस संबंध में पूर्व विधायक श्री वेणु ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण में आ रही बाधा के बाद वे सीएम नीतीश कुमार को पूरी जानकारी देते हुए समाधान का आग्रह किया था। सीएम ने मामले की जांच कराकर शीघ्र निर्माण कराने की बात कही थी। पूर्व विधायक ने कहा कि सीएम ने उनके आग्रह पर तीन-तीन विभागों के प्रधान सचिवों को भेजकर समस्या का समाधान कराया। इसके लिए सीएम बधाई के पात्र है। इसके अलावा पूर्व विधायक ने कहा कि 2010 में ही विकास यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने रेणु वन की घोषणा की थी। वही दूसरी ओर फारबिसगंज के भाजपा विधायक विद्यासागर केशरी ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज मे बाधा के बाद उन्होंने डिप्टी सीएम सह वन मंत्री सुशील कुमार मोदी से मुलाकात कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया था और संबंधित कागजात भेंट की थी। विधायक ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व ही सुशील मोदी ने उन्हें समस्या का समाधान का आश्वासन दिया था और अंतत: मामले का समाधान हुआ और इंजीनियरिंग कॉलेज को हरी झंडी मिल गयी। इसके लिए विधायक ने सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी दोनो को बधाई प्रेषित करने की बात कही। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read