अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

वोटर लिस्ट में दर्ज करवा लें अपना नाम: डीएम

जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वह सजग हो जाएं। अपना नाम सूची में दर्ज करा सकते हैं। यह बातें डीएम बैद्यनाथ यादव ने शनिवार को डीआरडीए सभा भवन में मतदाता सत्यापन का शुभारंभ करते हुए कही। कहा ऐसे मतदाता जिनकी उम्र एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष हो जाएगी वे अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वा सकेंगे। कहा म

वोटर लिस्ट में दर्ज करवा लें अपना नाम: डीएम

Article Advertisement

जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है वह सजग हो जाएं। अपना नाम सूची में दर्ज करा सकते हैं। यह बातें डीएम बैद्यनाथ यादव ने शनिवार को डीआरडीए सभा भवन में मतदाता सत्यापन का शुभारंभ करते हुए कही। कहा ऐसे मतदाता जिनकी उम्र एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष हो जाएगी वे अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वा सकेंगे।

Article Advertisement

कहा मतदाता सत्यापन कार्यक्रम 30 सितंबर तक चलेगा। बीएलओ घर घर जाकर वोटरों का सत्यापन करेंगे। छह सितंबर से 15 अक्टूबर तक मतदान केंद्रों का सत्यापन होगा। 15 अक्टूबर को नामावली का प्रथम प्रारूप का प्रकाशन, 15 से 30 नवंबर तक दावे व आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। दो, तीन, नौ और 10 नवंबर को विशेष अभियान चलेगा। 15 दिसंबर से पहले दावे और आपत्ति का निराकरण होगा। नई तकनीकी पर दिया गया जोर: डीएम ने कहा सूची में सुधार, नाम जोड़ने, हटाने के लिए वोटर हेल्पलाइन एप लॉन्च किया है। इंड्रॉइड मोबाइल से गुगल प्ले से वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर नाम जोड़ने, विलोपित, सुधार करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर घर जाकर वोटरों का सत्यापन करेंगे। इसके अलावा सीएससी सेंटर पर मामलू रकम देकर सूची में सुधार, नए नाम जोड़ना, हटाना, शिकायत दर्ज आदि करा सकते हैं। बीएलओ के पास भी प्रपत्रों में आवेदन सकते हैं। कॉमन सर्विस सेंटर पर प्रपत्र 06, 06ए, 07,08, 08ए आदि भरने के लिए केवल एक रुपये शुल्क देना होगा। जबकि पहली बार इपिक कार्ड का प्रिंट आउट कराने के लिए 30 और द्वितीय प्रति निकालने पर केवल 25 रुपये शुल्क अदा करना होगा। मौके पर जिला उपनिर्वाची पदाधिकारी अविनाश चंद्रम, डीसीएलआर सलीम अख्तर, जन संपर्क पदाधिकारी दिलीप सरकार आदि उपस्थित थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read