अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में सरफराज ही रहेंगे कप्तान, और आजम को बनाया उपकप्तान

श्रीलंका टीम के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को टीम का उपकप्तान बनाया है जबकि सरफराज अहमद की कप्तानी बरकरार रखी गई है। पीसीबी ने ये नियुक्ति टीम के हेड कोच मिस्बाह उल हक और पीसीबी की क्रिकेट कमिटी से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर की। इस बारे में जा

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में सरफराज ही रहेंगे कप्तान, और आजम को बनाया उपकप्तान

Article Advertisement

श्रीलंका टीम के खिलाफ होने वाली घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को टीम का उपकप्तान बनाया है जबकि सरफराज अहमद की कप्तानी बरकरार रखी गई है। पीसीबी ने ये नियुक्ति टीम के हेड कोच मिस्बाह उल हक और पीसीबी की क्रिकेट कमिटी से प्राप्त अनुशंसा के आधार पर की।

Article Advertisement

इस बारे में जानकारी देते हुए पीसीबी के चेयरमैन अहसान मनी ने बताया कि बाबर को दी गई जिम्मेदारी, भविष्य के कप्तान के रूप में उनके क्रमिक विकास का हिस्सा है। वहीं टीम के नए कोच मिस्बाह ने इस बारे में कहा कि किसी अन्य क्रिकेटर्स के मुकाबले वे सरफराज को ज्यादा अच्छे से जानते हैं, इसलिए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पाने के लिए उन्हें ये जगह दी गई है। इस बारे में बात करते हुए मुख्य चयनकर्ता और टीम के हेड कोच मिस्बाह ने कहा, 'बेहतर परिणाम पाने के उद्देश्य से मैंने ड्रेसिंग रूम की संस्कृति और खिलाड़ियों का माइंड सेट बदलने पर जोर दिया है और मुझे यकीन है कि सरफराज इन उद्देश्यों को प्राप्त करने में मेरी मदद करने के लिए बिल्कुल सही इंसान हैं।' वनडे और टी20 मैचों की होगी सीरीज पाकिस्तान दौरे पर श्रीलंकाई टीम 27 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। इस दौरान कराची के नेशनल स्टेडियम में 27 सितंबर, 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। इसके बाद लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 5, 7 और 9 अक्टूबर को तीन मैचों की टी-20 सीरीज होगी। Source: Dainik Bhaskar

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read