अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं आज करेंगी जिउतिया

संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं आज करेंगी जिउतिया संतान की लम्बी उम्र की कामना को लेकर शुक्रवार को जिउतिया का अनुष्ठान जिले के सभी माताओं ने नहाय खाय व ओठगन के साथ शुरू किया। इस बार 33 घंटे का निर्जला व्रत रखा जा रहा है। विविध पंचांग के तहत बनारसी पंचाग से रविवार के सुबह में व्रती को पारण करने का व

संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं आज करेंगी जिउतिया

Article Advertisement

संतान की लंबी उम्र के लिए माताएं आज करेंगी जिउतिया संतान की लम्बी उम्र की कामना को लेकर शुक्रवार को जिउतिया का अनुष्ठान जिले के सभी माताओं ने नहाय खाय व ओठगन के साथ शुरू किया। इस बार 33 घंटे का निर्जला व्रत रखा जा रहा है।

Article Advertisement

विविध पंचांग के तहत बनारसी पंचाग से रविवार के सुबह में व्रती को पारण करने का विधान बताया गया है। जबकि मिथिला पंचांग के तहत परवैतिनों को रविवार के अपराह्न 2:49 बजे के बाद पारण करना होगा। जिले में अधिकांश श्रद्धालुओं द्वारा मिथिला के पंचांग के आधार पर जिउतिया का अनुष्ठान किया जा रहा है। शुक्रवार को इस अनुष्ठान को लेकर गंगा कोसी संगम स्थल से लेकर मनिहारी के गंगा घाट पर व्रती माताओं ने स्नान करके इस अनुष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया। नहाय खाय को लेकर बाजारों में सतपुतिया झिंगली के भाव में अचानक उछाल आ गया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंडों के बाजारों 50 रुपये प्रति किलो से लेकर 70 रुपये प्रति किलो की दर से सतपुतिया झिंगली का भाव रहा वहीं नोनी साग के भाव में काफी उछाल रहा। यह साग एक सौ रुपये प्रति किलो की दर से बिका। बावजूद परवैतिन एवं उसके परिजनों ने अपने पुत्र की लम्बी उम्र की कामना को लेकर अपने हैसियत के हिसाब से खरीदारी किया। रविवार को अपराह्न 2:49 बजे के बाद होगा पारण: पुत्र की लम्बी उम्र की कामना को लेकर हर मां जीताष्टमी का व्रत रखती है। आश्विन कृष्णपक्ष में अष्टमी तिथि को महिलाएं यह अनुष्ठान करती है। 13 वर्षों के लम्बे अन्तराल के बाद इस बार खरजितिया लगा है। उक्त बातें आचार्य सह पंडित धर्मेन्द्रनाथ मिश्र ने बताते हुए कहा कि शुक्रवार को महिलाओं के लिए विशिष्ट भोजन ओठगन और रात्रि के अन्त में भिन्सरवा में भोजन का विधान है। 21 सितम्बर शनिवार को जीमूतवाहन सह जिउतिया व्रत के तहत निर्जला उपवास किया जायेगा। वहीं 22 सितम्बर रविवार को 2:49 बजे के बाद जितिया व्रत का पारण होगा। उन्होंने बताया कि इस व्रत का पारण 9 वीं तिथि में होता है। जो रविवार को 2:49 में होगा। श्री मिश्र ने बताया कि इस बार खरजितिया लगा है। शनिवार एवं रविवार को जीमूतवाहन व्रत होने के कारण इसे खरजितिया कहा जाता है। उन्होंने बताया कि जो महिलाएं जितिया करना चाहेंगी वे महिलाएं इस बार जितिया का डाला उठा सकती हैं। नई नवेली बहुएं और महिलाएं वर्षों से खरजितिया के इन्तजार में रहती है कि कब खरजितिया लगे जो अपने संतान के दीर्घजीवी की कामना से जितिया व्रत करें। इस दिन शालीवाहन नाम के राजा के पुत्र जीमूतवाहन के नाम पर व्रत किया जाता है। शुक्रवार को शहर के न्यूमार्केट स्थित दुकान में बांस से बने डाला की खरीदारी करतीं महिलाएं। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read