अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

स्कॉर्पियो समेत 175 लीटर शराब जब्त

स्कॉर्पियो समेत 175 लीटर शराब जब्त शुक्रवार की रात पुलिस ने उफरेल चौक के पास से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियों से 175 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। तस्कर सुनील यादव साकिन वार्ड संख्या 4 सुपौल का निवासी है जो शराब की खेप को लेकर सुपौल जा रहा था। शराबबंदी के बाद से बंगाल में शराब की डि

स्कॉर्पियो समेत 175 लीटर शराब जब्त

Article Advertisement

स्कॉर्पियो समेत 175 लीटर शराब जब्त शुक्रवार की रात पुलिस ने उफरेल चौक के पास से एक सफेद रंग की स्कॉर्पियों से 175 लीटर विदेशी शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया है। तस्कर सुनील यादव साकिन वार्ड संख्या 4 सुपौल का निवासी है जो शराब की खेप को लेकर सुपौल जा रहा था।

Article Advertisement

शराबबंदी के बाद से बंगाल में शराब की डिमांड बढ़ जाने से नकली विदेशी शराब धड़ल्ले से बिहार के तस्करों के बीच खपायी जाती थी। बंगाल पुलिस को सूचना मिली थी कि स्कॉर्पियों से नकली शराब बंगाल से बिहार जा रहा है। पीछा करने पर तस्कर ग्रामीण सड़क के सहारे बिहार सीमा में प्रवेश करने में कामयाब रहा। इससे बंगाल पुलिस वापस हो गयी। इसी बीच भागने के क्रम में स्कॉर्पियों उफरेल चौक के पास नियंत्रण खोकर गड्ढृे में जा फंसा। ग्रामीणों ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकलने के लिए गये तो देखा की गाड़ी में शराब की पेटी भरी है। यह देखकर ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दिया। इसी बीच मौका पाकर तस्कर का दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। सूचना पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंचकर गाड़ी की तलाशी लेने पर इम्पीरियल ब्लू की 180 एमएल की 574 बोतल और 375 एमएल की 120 बोतल तथा रॉयल स्टैग की 375 एमएल की 72 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है। थानाध्यक्ष अंजय अमन बताया कि मामला दर्ज कर चालक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read