अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

स्टीव स्मिथ ने लगाया लगातार 10वां अर्धशतक, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड्स

एशेज 2019 पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के नाम होने वाला है और ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। एशेज का पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है और इस टेस्ट मैच की पहली पारी में स्मिथ ने एक बार फिर से अर्धशतक लगाया। इस एशेज में उनका लगातार 10वां अर्धशतक है। इस पारी के बाद स्म

स्टीव स्मिथ ने लगाया लगातार 10वां अर्धशतक, तोड़ डाले कई रिकॉर्ड्स

Article Advertisement

एशेज 2019 पूरी तरह से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के नाम होने वाला है और ऐसा कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। एशेज का पांचवां टेस्ट मैच खेला जा रहा है और इस टेस्ट मैच की पहली पारी में स्मिथ ने एक बार फिर से अर्धशतक लगाया।

Article Advertisement

इस एशेज में उनका लगातार 10वां अर्धशतक है। इस पारी के बाद स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टेस्ट क्रिकेट में स्मिथ के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड एशेज 2019 में स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 10वां अर्धशतक लगाया। इस अर्धशतक के बाद वो दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए जिसने किसी एक टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में लगातार दस बार 50 या उससे ज्यादा स्कोर बनाए हैं। स्मिथ ने इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज इंजमाम उल हक का रिकॉर्ड तोड़ा। इंजमाम ने इंग्लैंड के खिलाफ ही लगातार 9 बार 50 या उससे ज्यादा स्कोर बनाए थे। पांचवें टेस्ट मैच की पहली पारी में स्मिथ ने अपना अर्धशतक 90 गेंदों पर पांच चौके व एक छक्के की मदद से लगाया। उन्होंने जैक लीच की गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। ये उनके टेस्ट करियर का 27वां अर्धशतक रहा। वहीं उन्होंने एशेज 2019 में लगातार अपना छठा अर्धशतक लगाया। इस मैच में उन्होंने 145 गेंदों पर 80 रन बनाए और क्रिस वोक्स की गेंद पर LBW आउट हो गए। अपनी पारी में स्मिथ ने 9 चौके व एक छक्का लगाया। Source: Dainik Jagran

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read