अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

हर मुरादें पूरी करती हैं मां दुर्गा

हर मुरादें पूरी करती हैं मां दुर्गा सेमापुर में नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरुप कालरात्रि की लोगों ने पूजा अर्चना की और मंदिरों में शीश नवाकर माता का आशीर्वाद लिया। बरारी प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही और सुबह से श्रद्धालुओं की ताता लगी रही। बरारी हाट में

हर मुरादें पूरी करती हैं मां दुर्गा

Article Advertisement

हर मुरादें पूरी करती हैं मां दुर्गा सेमापुर में नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरुप कालरात्रि की लोगों ने पूजा अर्चना की और मंदिरों में शीश नवाकर माता का आशीर्वाद लिया। बरारी प्रखंड क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही और सुबह से श्रद्धालुओं की ताता लगी रही।

Article Advertisement

बरारी हाट में दुर्गा पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया है। रेलवे कॉलोनी परिसर में दक्षिणेश्वर मंदिर कोलकाता के तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया हैै। पूजा पंडाल शनिवार को तैयार कर लिया गया। रेलवे कॉलोनी परिसर में वर्ष 1952 से पूजा अर्चना होते आ रहा है। मंदिर कमेटी के सचिव अमित झा, उपसचिव गोलू पासवान, कोषाध्यक्ष चंदन चौधरी, लव कुमार ने बताया कि माता का सप्तमी रुप की पूजा धूमधाम से की गयी। पूजा पंडाल के बगल में आकाशवाणी की भव्य झांकी तैयारी की गयी है। शनिवार को मां दुर्गा की सप्तमी स्वरुप कालरात्रि की पूजा भक्तों ने की और मंदिरों में प्रतिमाओं का प्राण प्रतिष्ठा की गयी। परिक्षेत्र के हफलागंज, मरंगी, फुलहारा एवं कुरेठा पंचायत के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में मां की प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही इन जगहों पर शनिवार से मेला भी प्रारम्भ हो गया जो एकादशी तक लगेगा। प्रखंड क्षेत्र में पूजा पंडालों के पट खुलते ही श्रद्धालु देवी के दर्शन के लिए पहंुचने लगे हैं। बड़ी दुर्गा स्थान ,छोटी दुर्गास्थान, बंगाली टोला दुर्गा मंदिर ,केसरी चौक स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर आदि मंदिरों में पूजा अर्चना कोलेकर श्रद्धालुओं का ताता दिन भर लगा रहा। हसनगंज के संवाद सूत्र के अनुसार ढेरुआ पंचायत के सपनी स्थित मां दुर्गा मंदिर से लोगों की असीम आस्था जुड़ी है। यहां सच्चे मन से मांगी मुरादी माता अवश्य पूरी करती है। नवरात्रिके अवसर पर दूर दराज से श्रद्धालु पूजा अर्चना करने आते हैं। इस मंदिर का इहितास लगभग डेढ़ सौ पुराना है। मंदिर के पुजारी मुकेश कुमार झा ने बताया कि चहां बननेवाली मां दुर्गा का प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह कहते हैं कि इस मंदिर से लोगों की अटूटा आस्था जुड़ी है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read