अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का होगा वेरिफिकेशन, गलत जानकारी देने वालों को मिलेगी यह सजा

सरकार ने 8 राज्यों के कुल 1,19,743 लाभार्थियों के खातों से स्कीम के पैसे वापस लिए हैं। इन लोगों की ओर से दी गई जानकारी और दस्तावेज आपस में मेल नहीं खा रहे थे। इस मसले के सामने आने के बाद ही सरकार ने वेरिफिकेशन का फैसला लिया हैकिसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ चल रही पीएम किसान सम्मान निध

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का होगा वेरिफिकेशन, गलत जानकारी देने वालों को मिलेगी यह सजा

Article Advertisement

सरकार ने 8 राज्यों के कुल 1,19,743 लाभार्थियों के खातों से स्कीम के पैसे वापस लिए हैं। इन लोगों की ओर से दी गई जानकारी और दस्तावेज आपस में मेल नहीं खा रहे थे। इस मसले के सामने आने के बाद ही सरकार ने वेरिफिकेशन का फैसला लिया हैकिसानों की आय को दोगुना करने के लक्ष्य के साथ चल रही पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अन्नदाताओं को साल भर में तीन किस्तों में 6,000 रुपये की रकम दी जाती है। इस स्कीम के तहत लाभार्थी किसानों के लिए भी कुछ नियम तय हैं, लेकिन गलत जानकारी देकर रकम लेने के मामले भी सामने आ रहे हैं। पीएम किसान योजना के तहत चल रही इस गड़बड़ी को दूर करने के लिए सरकार ने 5 फीसदी लाभार्थी किसानों का फिजिकल वेरिफिकेशन करने का फैसला लिया है। कृषि मंत्रालय के अनुसार वेरिफिकेशन का यह काम जिला कलेक्टर की निगरानी में होगा।इस स्कीम के तहत गलत खाते में जाने वाली रकम को सरकार वापस ले रही है, इसके अलावा फिजिकल वेरिफिकेशन के जरिए गलत जानकारी देने वालों का पूरा पता लगाया जाएगा। ऐसी स्थिति में उन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, जिन्होंने इस स्कीम का लाभ लेने के लिए गलत जानकारी दी है। बीते साल दिसंबर तक सरकार ने 8 राज्यों के कुल 1,19,743 लाभार्थियों के खातों से स्कीम के पैसे वापस लिए हैं। इन लोगों की ओर से दी गई जानकारी और दस्तावेज आपस में मेल नहीं खा रहे थे। इस मसले के सामने आने के बाद ही सरकार ने वेरिफिकेशन का फैसला लिया है।गलत ढंग से लाभ लेने पर मिलेगी यह सजा: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट के मुताबिक यदि कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर स्कीम का लाभ लेता है और बाद में पकडे़ जाते हैं तो उसके खाते में गई पूरी रकम को वापस ले लिया जाएगा। इसके अलावा धोखाधड़ी के आरोपों के तहत कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना होगा। बता दें कि इस स्कीम के तहत वे लोग ही लाभार्थी हो सकते हैं, जिनके परिवार का सदस्य टैक्स न भरता हो। यही नहीं चतुर्थ श्रेणी के अलावा अन्य किसी स्तर की सरकारी नौकरी वालों या जनप्रतिनिधियों को भी यह लाभ नहीं मिल सकता है।खेती की जमीन का करेंगे कुछ और इस्तेमाल तो नहीं मिलेगा लाभ: यह भी ध्यान देना जरूरी है कि आप यदि खेती की भूमि का इस्तेमाल किसी और काम में करने लगे हैं तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जैसे अपनी खेती की भूमि पर व्यवसायिक गतिविधियां शुरू करना या फिर घर और दुकान आदि का निर्माण करना। ऐसा करने पर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी नहीं माने जाएंगे। ऐसे में यह जरूरी है कि आवेदन से पहले आप इन शर्तों को ध्यान में रखें। संवाददाता - विनय ठाकुर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read