महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आज अयोध्या पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज सपरिवार राम की नगरी अयोध्या आकर रामजन्मभूमि में रामलला मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे।
Politics
महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आज अयोध्या पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आज अयोध्या पहुंचेंगे उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज सपरिवार राम की नगरी अयोध्या आकर रामजन्मभूमि में रामलला मंदिर और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। पिछले साल 28 नवम्बर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री प

Article Advertisement
Article Advertisement
पिछले साल 28 नवम्बर को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले ठाकरे सात मार्च को पत्नी और बेटे के अलावा शिवसेना के अन्य नेताओं के साथ विशेष विमान से अयोध्या पहुंचेंगे।
शिवसेना सांसद संजय राउत ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसैनिकों की सुरक्षा और अन्य इंतजामों के बारे में चर्चा की थी।
राउत ने शुक्रवार को अयोध्या पहुंच कर इंतजामों का जायजा भी लिया।
उद्वव ठाकरे और अन्य विशिष्टजन शनिवार को सुबह नौ बजे अयोध्या पहुंचेंगे जहां से वे सीधे रामलला के दर्शन को कूच कर जाएंगे।
रामलला का दर्शन पूजन के बाद वे हनुमानगढ़ी और दूसरे मंदिरों का भी रूख करेंगे।
ठाकरे मुबंई वापस रवाना होने से पहले ठाकरे सपरिवार सरयू आरती में भी जाने वाले थे लेकिन कोरोना वायरस को लेकर जारी दिशा निर्देश की वजह से यह प्लान रद्द कर दिया गया है।
इसके अलावा वो कोई जनसभा भी नहीं करेंगे।
कोरोना वायरस के खतरे को लेकर दोनों कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं।
कोरोना वायरस को देखते हुए सुझाव है कि किसी भी जगह सार्वजनिक स्थल पर भीड़ इकट्ठा होने की स्थिति से बचा जाए।
संजय राउत ने कहा कि उन्होंने खुद उद्घव ठाकरे से बात की जिसके बाद सरयू आरती को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
संजय राउत ने बताया कि सरकार की तरफ से जो गाइडलाइन मिली है, उसका अनुपालन होगा।
सरयू आरती स्थगित कर दी गई है।
कहा कि शिवसेना के करीब दो हजार कार्यकर्ता व सांसद, विधायक भी अयोध्या पहुंच रहे हैं।
उन्होंने बताया कि उद्धव ठाकरे राममंदिर निर्माण के लिए कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
राउत ने अपनी पूर्व की मांग को दोहराते हुए कहा कि अयोध्या में सभी पार्टियों को राम मंदिर निर्माण में सहयोग करना चाहिए।
कांग्रेसी भी करें व अन्य दल भी करें, ओवैसी भी आएं और रामलला के दर्शन करें, ममता बनजीर् भी अयोध्या आएं और रामलला के दर्शन करें।
उनका मानना है कि रामलला का दर्शन एवं मंदिर निर्माण धार्मिक नहीं, राष्ट्रीय कर्तव्य है।
बता दें कि राममंदिर विवाद का फैसला पिछली नौ नवम्बर को आने के बाद उद्वव ठाकरे ने अयोध्या दौरे का एलान किया था लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा के साथ तल्ख रिश्तों और बाद में राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाने के चलते दौरे में विलंब हुआ।
ठाकरे इससे पहले 16 जून को अपनी पार्टी के 18 सांसदों के साथ अयोध्या आये थे।
Source-HINDUSTAN
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
