1000वां वनडे : मध्यक्रम पर फोकस, रोहित-द्रविड़ के साथ भारत की निगाहें वनडे में ‘नयी शुरूआत’ पर अहमदाबाद, पांच फरवरी (भाषा) नये कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में भारतीय टीम रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही वनडे श्रृंखला के साथ नये युग में प्रवेश करेगी जिसमें वह अपनी पुरानी ‘मध्यक्रम की समस्या’ से निजात पाने की कोशिश करेगी।
श्रृंखला का शुरूआती मैच भारत के लिये ऐतिहासिक 1000वां वनडे होगा।
भारतीय टीम 2023 विश्व कप के लिये अपनी तैयारियां अभी से शुरू करना चाहेगी जिसमें वह 2015 और 2019 में ट्राफी हासिल नहीं कर सकी थी और अब वह अपनी रणनीति में वास्तव में बदलाव करना चाहेगी।
कमजोर दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाफ उसकी सरजमीं पर हार झेलने के बाद भारतीय टीम अब नये वनडे कप्तान रोहित के साथ जीत की लय में आना चाहेगी जिसमें उनके साथ कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं।
‘रोहित-द्रविड़’ की जोड़ी अगले कुछ महीनों में 50 ओवर प्रारूप के लिये भारतीय टीम की रणनीति तय करेगी क्योंकि यह स्पष्ट हो गया है कि सुधार के लिये थोड़े फेरबदल की जरूरत है।
इसलिये रविवार से शुरू हो रही श्रृंखला जूझ रहे मध्यक्रम को सही करने पर ध्यान लगाने के लिये बिलकुल सही मंच होगी।
पहले तो कप्तान रोहित को उदाहरण पेश करके अगुआई करनी होगी जो सफेद गेंद के बेहतरीन बल्लेबाज हैं।
पहले मैच में केएल राहुल की अनुपस्थिति और अन्य विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रूतुराज गायकवाड़ के कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद ईशान किशन रोहित के साथ पारी का आगाज करेंगे जिन्हें टीम में शामिल किया गया है।
इसके लिए मयंक अग्रवाल भी विकल्प है लेकिन पृथकवास में होने के कारण बिना ट्रेनिंग सत्र के उन्हें मैच में उतारना जोखिम भरा हो सकता है।
अगर रोहित लय में हों तो किसी भी दिन किसी भी तरह के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं और वेस्टइंडीज का आक्रमण भी अपवाद नहीं होगा।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में ऋषभ पंत की दूसरे मैच में पारी को छोड़ दें तो तीनों मुकाबलों में मध्यक्रम पूरी तरह से चरमरा गया और अब जरूरत है कि मध्यक्रम में प्रभावशाली खिलाड़ी मौजूद रहें।
श्रृंखला के लिये श्रेयस अय्यर उपलब्ध नहीं हैं तो आक्रामक सूर्यकुमार यादव और साथ ही दीपक हुड्डा के पास भी राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को लुभाने का मौका है।
इन दोनों के अलावा काफी कुछ निर्भर करेगा कि विराट कोहली कैसा प्रदर्शन करते हैं।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका में मध्यक्रम में वेंकटेश अय्यर को आजमाया था लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं रहा।
गेंदबाजी की बात की जाये तो बायें हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव वनडे टीम में वापस आ चुके हैं और पूरी उम्मीद है कि वह अपने अनुभवी जोड़ीदार युजवेंद्र चहल के साथ अंतिम एकादश में शामिल होंगे।
सत्ताईस वर्षीय कुलदीप ने अपना अंतिम वनडे जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था और हाल में वह सर्जरी कराने के बाद उबरकर लौटे हैं।
लेकिन टीम प्रबंधन ने युवा गेंदबाज रवि बिश्नोई को भी टीम में शामिल किया है और यह देखना दिलचस्प होगा कि जोधपुर में जन्में इस गुगली गेंदबाज को एक मैच मिलता है या नहीं।
मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी (जिन्हें आराम दिया गया है) की अनुपस्थिति में गेंदबाजी इकाई की अगुआई की जिम्मेदारी ‘पालघर एक्सप्रेस’ शार्दुल ठाकुर को दिये जाने की उम्मीद है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट में चमकदार प्रदर्शन किया था।
ठाकुर के लिये टीम में अपना स्थान पक्का करने का यह बेहतरीन मौका है जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में बल्ले से भी अपनी प्रतिभा दिखायी थी।
उनके साथ ही श्रृंखला में युवा गेंदबाज जैसे मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान के पास भी आगे आने और स्थायी दावा करने का मौका है क्योंकि विश्व कप में अब केवल दो साल का ही समय बचा है।
वहीं वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ मनोबल बढ़ाने वाली टी20 श्रृंखला जीतने के बाद आयी है, हालांकि यहां प्रारूप अलग है।
टीम में ‘पावर-हिटर’ निकोलस पूरन मौजूद हैं जो अकेले मैच का रुख बदल सकता है।
इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी से पहले वह फ्रेंचाइजी टीमों को भी लुभाने का प्रयास करेगा।
हालांकि उसे दूसरे बल्लेबाजों के सहयोग की भी जरूरत होगी।
साथ ही कप्तान कीरोन पोलार्ड और अनुभवी आल राउंडर जेसन होल्डर की भूमिका भी अंतर पैदा कर सकती है।
पोलार्ड और उनकी टीम भारत के 1000वें वनडे में उसकी उम्मीदों को तोड़ने के लिये बेताब होगी।
टीमें इस प्रकार हैं: भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, रुतुराज गायकवाड़, शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, ऋषभ पतं (विकेटकीपर), दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और आवेश खान।
वेस्टइंडीज : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, एनक्रुमाह बोनर, डेरेन ब्रावो, शामार ब्रुक्स, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अलजारी जोसफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, केमार रोच, रोमारियो शेपर्ड, ओडियन स्मिथ, हेडन वाल्श जूनियर।
मैच भारतीय समयानुसार एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
Article Advertisement
Sports
1000वां वनडे : मध्यक्रम पर फोकस, रोहित-द्रविड़ के साथ भारत की निगाहें वनडे में ‘नयी शुरूआत’ पर
1000वां वनडे : मध्यक्रम पर फोकस, रोहित-द्रविड़ के साथ भारत की निगाहें वनडे में ‘नयी शुरूआत’ पर अहमदाबाद, पांच फरवरी (भाषा) नये कप्तान रोहित शर्मा की मौजूदगी में भारतीय टीम रविवार को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही वनडे श्रृंखला के साथ नये युग में प्रवेश करेगी जिसमें वह अपनी पुरानी ‘मध्यक्रम की

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
