अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

158 बोतल नशीली दवा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

158 बोतल नशीली दवा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार जोकीहाट, (अररिया): महलगांव थाना क्षेत्र के भूना मजगामा पंचायत अंतर्गत रजवाकोल गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापामारी कर 158 बोतल कोडीनयुक्त कफ सीरप जब्त किया है। साथ ही जवानों ने एक कारोबारी को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है

158 बोतल नशीली दवा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Article Advertisement

158 बोतल नशीली दवा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार जोकीहाट, (अररिया): महलगांव थाना क्षेत्र के भूना मजगामा पंचायत अंतर्गत रजवाकोल गांव से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापामारी कर 158 बोतल कोडीनयुक्त कफ सीरप जब्त किया है।

Article Advertisement

साथ ही जवानों ने एक कारोबारी को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। महलगांव थानाध्यक्ष प्रेम बल्लभ मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का नाम मो मंजर आलम, पिता स्वर्गीय बदीर है। मंजर जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी से नशीली दवा लेकर आया था। लेकिन सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। पीछा करते रजवाकोल गांव उसके घर तक पुलिस पहुंच गई। छानबीन के क्रम में मंजर के जलावन के घर से एस्ककोडीनयुक्त कफ सिरप 158 बोतल बरामद की। इस दौरान भाग रहे कारोबारी मंजर को पुलिस बल के जवानों ने दबोच लिया। नशीली दवा जोकीहाट थाना क्षेत्र के मटियारी गांव से लाने की बात आरोपित ने पुलिस को बताया है । आरोपित से पुलिस पूछताछ जारी है कि आखिर मटियारी में कहां से दवा लिया था। गौरतलब है कि जोकीहाट का मटियारी नशीली दवाओं का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरा है, जहां दर्जनों युवा इस कारोबार में संलिप्त है। स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read