अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईमोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहतपटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैननपटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनातCyber Fraud पर बड़ा वार: ₹25,698 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन रोकने में मदद, जानिए क्या है सरकार का Suspect Registry सिस्टमIND vs PAK Hockey World Cup 2026: आज भारत-पाकिस्तान की महामुकाबला, हार से बिगड़ सकता है टीम इंडिया का खेलZindagi Na Milegi Dobara 2 पर बड़ा अपडेट: Zoya Akhtar ने किया कन्फर्म, फिर साथ आ सकते हैं Hrithik-Farhan-Abhayआवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधारUS-Iran तनाव का भारत पर असर: कच्चा तेल $91 के पार, Sensex 493 अंक टूटा; महंगाई बढ़ने का खतराभारत-नेपाल सीमा के पास 20 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार"इसे कहते हैं राजनीति का समाज पर असर", बिहार में शराबबंदी रहे या खत्म हो? पद्मश्री सुरेंद्र किशोर ने सुनाया...420 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाईमोदी कैबिनेट के पांच बड़े फैसले, बिहार को मिला सबसे बड़ा तोहफा: इन जिलों की तो लग गई लॉटरी!

Article Advertisement

boloindia.in
Politics

महाराष्ट्र में 17 प्रवासी मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत

शुक्रवार की सुबह औरंगाबाद महाराष्ट्र में 17 प्रवासी मजदूर की एक मालगाड़ी से कटकर मौत हो गयी। रेलवे मंत्रालय का कहना है की ये सारे मजदूर जलना से भुसावल जा रहे थे, जिसकी दूरी लगभग 157 किलोमीटर है और मजदूरों के 4 साथी जो बचे हुए है वो अभी तक सदमे में है जिन्हे पुलिस द्वारा सलाह दी जा रही है। एक और मजदूर

महाराष्ट्र में 17 प्रवासी मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत
शुक्रवार की सुबह औरंगाबाद महाराष्ट्र में 17 प्रवासी मजदूर की एक मालगाड़ी से कटकर मौत हो गयी। रेलवे मंत्रालय का कहना है की ये सारे मजदूर जलना से भुसावल जा रहे थे, जिसकी दूरी लगभग 157 किलोमीटर है और मजदूरों के 4 साथी जो बचे हुए है वो अभी तक सदमे में है जिन्हे पुलिस द्वारा सलाह दी जा रही है। एक और मजदूर जो बुरी तरह घायल है उसका निकटतम अस्पताल में इलाज चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मोक्षदा पाटिल ने बताया की पुलिस अभी सदमे में गए मजदूरों को सलाह मशवीरा के दवारा सांत्वना दे रही है और जैसे ही वो थोड़ा ठीक महसूस करते है उसके बाद ही उनसे घटना से सम्बंधित जानकारी के बारे में उनसे वार्तालाप किया जा सकेगा। पुलिस ने बतया की ये सारे मजदूर पैदल ही अपने राज्य मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे, सड़क का रास्ता पता न होने के कारण वो रेलवे ट्रैक की सीध में चल रहे थे और जब चलते चलते थक गए तो वो रेलवे ट्रैक पर ये समझ कर सो गए की रेलवे परिचालन ठप है। इसी बीच सुबह के 5 बजकर 15 मिनट पर एक मालगाड़ी उसी ट्रैक पर से गुजर गयी जिसका मजदूरों को गहरी नींद में होने के कारण बिलकुल भी भनक नहीं लगी और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। रेलवे ट्रैक पर इस घटना के बाद मजदूरों के सामन बिखरे पड़े थे और उनकी रोटी जो वो रास्ते में खाने के लिए रखे थे वो भी ट्रैक पर पड़ी मिली। रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट कर ये जानकारी दी की ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन रोकने की कोशिश की थी लेकिन वो विफल रहा। रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा की, " सुबह जब मालगाड़ी के लोको पायलट ने जैसे ही मजदूरों को रेलवे ट्रैक पर सोते हुए देखा, उसने तुरंत ट्रेन रोकने की अपनी पूरी कोशिश की लेकिन वो विफल रहा और ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गयी। ये हादसा बदनापुर और कर्माद स्टेशन के बीच परभणी मनमाद जगह के आसपास हुआ। घायलों का इलाज औरंगाबाद अस्पताल में चल रहा है। जांच के आदेश दे दिए गए है।" https://twitter.com/RailMinIndia/status/1258595033260929029 प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, "औरंगाबाद के दर्दनाक रेलवे हादसे की खबर से मैं काफी पीड़ा का अनुभव कर रहा हूँ। मैंने रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी से बात की है और वो इस घटना पर अपनी करीबी नज़र बनाये हुए है। अभी हर संभव मदद दी जा रही है।" https://twitter.com/narendramodi/status/1258597915536179201 मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा की वो इस घटना से आहत है और उन्होंने भी रेल मंत्री पीयूष गोयल से इस घटना के सम्बन्ध में बातें की है एवं उन्होंने मजदूरों के परिवारों के लिए 5 लाख के मुआवजे का भी एलान किया। केंद्र सरकार द्वारा श्रमिक स्पेशल ट्रैन चलाये जाने के बावजूद कई मजदूर अपने आप ही पैदल अपने घर की ओर अभी भी जा रहे है। इन सब को देखते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये एलान किया है की उनकी सरकार ये सुनिश्चित कर रही है की कोई भी मजदूर दिल्ली जैसे किसी भी बड़े शहर से पैदल न आए, उनके लिए जरूरी परिवहन का इंतजाम किया जाएगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

boloindia

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read