अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Politics

गुजरात में 3 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने 19 विधायकों को राजस्थान स्थित रिसोर्ट में भेजा

कांग्रेस पार्टी ने 26 और विधायकों को राजस्थान भेजने की बात कही गुजरात में राज्य सभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने 19 विधायकों को राजस्थान के एक रिसोर्ट में भेज दिया है। इससे पहले कांग्रेस के 3 विधायकों ने पहले ही पार्टी से इस्तीफा देकर खुद को अलग कर चुके है। कांग्रेस सूत्रों से मिली खबर के अनुसार प

गुजरात में 3 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने 19 विधायकों को राजस्थान स्थित रिसोर्ट में भेजा

Article Advertisement

कांग्रेस पार्टी ने 26 और विधायकों को राजस्थान भेजने की बात कही गुजरात में राज्य सभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने 19 विधायकों को राजस्थान के एक रिसोर्ट में भेज दिया है। इससे पहले कांग्रेस के 3 विधायकों ने पहले ही पार्टी से इस्तीफा देकर खुद को अलग कर चुके है। कांग्रेस सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पार्टी फिलहाल 26 और भी विधयकों को राजस्थान स्थित माउंट आबू के एक रिसोर्ट में भेजने का विचार कर रही है। राजस्थान में अभी कांग्रेस की सरकार है और ये उम्मीद जताई जा रही है की बीजेपी वहां कांग्रेस के विधायकों से संपर्क नहीं कर पाएंगी। गुजरात में कांग्रेस के कुल 65 विधायक है जिनमे से कुछ विधायकों को पहले ही अलग अलग रिसोर्ट में भेजा जा चूका है। सौराष्ट्र के विधायक दल को राजकोट स्थित नील सिटी नाम के रिसोर्ट में भेजा जा चूका है। बाकी दूसरे विधायक दल को गुजरात में आनंद के निकट वाले रिसोर्ट में ठहराया गया है। कांग्रेस पार्टी ने 4 जून को दिए गए 2 कांग्रेस विधयाकों के इस्तीफे के बाद ये कार्रवाई की है। इससे पहले 2 विधयकों के इस्तीफे के बाद 3 और विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया था। गुजरात में फिलहाल 4 राज्यसभा सीट में से बीजेपी के पास तीन है और कांग्रेस के पास मात्र 1 सीट है। बीजेपी ने नरहरि अमिन, अभय भारद्वाज और रामीलाबेन बारा को नामांकित किया है। कांग्रेस ने शक्तिसिंह गोहिल और भारतसिन सोलंकी को नामांकित किया है लेकिन अभी कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली पसंद जिसके चुनाव जीतने के ज्यादा आसार है, उसका ऐलान नहीं किया है। विधायकों के दल बदल के इस प्रक्रिया पर सवाल किये जाने पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने केंद्र द्वारा चलाये गए आत्म निर्भर अभियान पर चुटकी लेते हुए कहा, "ये बीजेपी का पैसों के दम पर आत्म निर्भरता है। बीजेपी के डीएनए में एक वायरस है और ये वायरस विधायकों को पैसों का लालच देकर फैलाया जा रहा है। लेकिन अब जनता इसे समझ चुकी है।" इन सब के बीच कांग्रेस द्वारा बीजेपी पर विधायकों के खरीद बिक्री का आरोप पहले ही लगाया जा चूका है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read