अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

दिल्ली के बैंक्वेट हॉल और होटल में किया जाएगा 20,000 बेड का इंतज़ाम, कोरोना से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार का इंतज़ाम

दिल्ली में कोरोना वायरस से निपटने के लिए दिल्ली सरकार आने वाले हफ्ते में दिल्ली के होटल और बैंक्वेट हॉल मिला कर, 20,000 बेड का इंतज़ाम करने में जुट गयी है। दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीज़ो की संख्या 38,000 पहुंच गयी है। दिल्ली में संक्रमण के फैलाव की गति को देखते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

दिल्ली के बैंक्वेट हॉल और होटल में किया जाएगा 20,000 बेड का इंतज़ाम, कोरोना से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार का इंतज़ाम

Article Advertisement

दिल्ली में कोरोना वायरस से निपटने के लिए दिल्ली सरकार आने वाले हफ्ते में दिल्ली के होटल और बैंक्वेट हॉल मिला कर, 20,000 बेड का इंतज़ाम करने में जुट गयी है। दिल्ली में अब तक कोरोना संक्रमित मरीज़ो की संख्या 38,000 पहुंच गयी है।

Article Advertisement

दिल्ली में संक्रमण के फैलाव की गति को देखते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है की जुलाई के अंत तक दिल्ली में लगभग 5.5 लाख कोरोना केस होने की संभावना है। दिल्ली के हालातों के बारे में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुलाक़ात करेंगे। दिल्ली कोरोना संक्रमित मरीज़ो की संख्या में देश में, महारष्ट्र और तमिलनाडु के बाद तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में बीते शनिवार को लगातार दूसरे दिन, बीते 24 घंटे में 2,000 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ मिले है। एनडीटीवी में छपी खबर के अनुसार दिल्ली के 80 बैंक्वेट हॉल में 11,000 बेड का इंतज़ाम किया जाएगा जिसे नर्सिंग होम से जोड़ा जाएगा और 40 होटल में 4,000 बेड का इंतज़ाम किया जाएगा जिसे दिल्ली के प्राइवेट अस्पताल से जोड़ा जाएगा। दिल्ली के कुछ होटल को पहले ही कोरोना के इलाज के लिए हॉस्पिटल में तब्दील किया जा चूका है जहाँ फिलहाल कोरोना का इलाज़ चल भी रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read