2024 Election: आखिर क्यों जहानाबाद को कहा जाता है बिहार का हॉट सीट, आगामी चुनाव में किसके सिर सजेगा ताज!
बिहार के जहानाबाद जिले को राजनीतिक दृष्टिकोण से सबसे हॉट सीट माना जाता है. 2024 लोकसभा को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन ने कमर कस ली है. बिहार के जहानाबाद जिले को राजनीतिक दृष्टिकोण से सबसे हॉट सीट माना जाता है. 2024 लोकसभा को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन ने कमर कस ली है. सभी अपने-अपने जीत का दावा कर रहे हैं. खैर यह तो चुनाव के नतीजे ही बता पाएंगे कि जनता ने किसके सिर पर जीत का ताज पहनाया है. जहानाबाद संसदीय क्षेत्र को भूमिहार और यादव बहुल कहा जाता है. यहां भूमिहार और यादवों का दबदबा है तो वहीं अन्य जातियां गैम चेंजर का रोल प्ले करते हैं. जहानाबाद का जिक्र इतिहास में भी मिलता है. यहां 322-185 सदी की मौर्यकालीन गुफाएं हैं तो वहीं मुगलकालीन इतिहास से भी इसका रिश्ता रहा है राजनीतिक दृष्टिकोण से हॉट सीट है जहानाबाद मुगलकालीन इतिहास में यह बताया गया है कि कैसे मुलगराज में यहां भीषण अकाल पड़ गया था और लोगों की भूख से मौत हो रही थी. उस समय औरंगजेब ने अकाल से निपटने के लिए जहांआरा मंडी की स्थापना की थी. जिसके बाद इसका नाम जहांआराबाद पड़ा, आगे इसका नाम बदलकर जहानाबाद रख दिया गया. सोन, पुनपुन और फल्गु नदी से सिंचित वाणभट्ट की धरती कही जाती है. यहां चावल, गेहूं और मक्का की अच्छी पैदावर होती है. जिस वजह से इस क्षेत्र का कृषि के लिहाज से भी खास महत्व है और यहां के लोग रोजगार के लिए कृषि पर ही निर्भर करते हैं. जहानाबाद में विधानसभा की कुल 4 सीटें हैं, जिसमें से 3 पर राजद का कब्जा है और 1 पर सीपीआई विधानसभा सीट: जहानाबाद मौजूदा विधायक: सदयू यादव (राजद) विधानसभा सीट: घोसी मौजूदा विधायक: राम बाली सिंह यादव (सीपीआई) विधानसभा सीट: मखदुमपुर मौजूदा विधायक: सतीश दास (राजद) विधानसभा सीट: अतरी मौजूदा विधायक: अजय यादव (राजद) जहानाबाद के सांसदों की अबतक की सूची 1957-60 सत्यभामा देवी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 1962-67 सत्यभामा देवी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 1967-71 चंद्र शेखर सिन्हा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1971-77 चंद्र शेखर सिन्हा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1977-80 हरी लाल प्रसाद सिन्हा, भारतीय लोक दल 1980-84 महेंद्र प्रसाद, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 1984-89 रामाश्रय प्रसाद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1989-90 रामाश्रय प्रसाद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1991-96 रामाश्रय प्रसाद, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1996-98 सुरेंद्र प्रसाद यादव, राष्ट्रीय जनता दल 1998-99 सुरेंद्र प्रसाद यादव,राष्ट्रीय जनता दल 1999-04 डॉ. अरुण कुमार,जनता दल (यू.) 2004-09 गणेश प्रसाद यादव, राष्ट्रीय जनता दल 2009-14 डॉ. जगदीश शर्मा, जनता दल (यू.) 2014-19 डॉ. अरुण कुमार, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी 2019-पदस्थ चन्देश्वर प्रसाद, जनता दल (यू.) जानिए सीट का जातीय समीकरण जहानाबाद संसदीय क्षेत्र में भूमिहार और यादव वोटरों का दबदबा देखा जाता है. यही वजह है कि यहां यादव और भूमिहार कैंडिडेट पर ही हर राजनीतिक पार्टी दाव खेलती है. उनके अलावा कुशवाहा, मुस्लिम और कुर्मी वोटर गेम चेंजर साबित होते हैं. इस सीट का 1996 के बाद से इतिहास रहा है कि यहां की जनता ने एक बार के बाद दूसरी बार किसी ओर प्रत्याशी को लोकसभा नहीं भेजा. जातीय समीकरण की वजह से कोई भी पार्टी कभी इस सीट पर अपनी जीत का 100 फीसदी दावा नहीं करती है. पहली बार महिला प्रत्याशी ने हासिल की थी जीत इस सीट से पहली बार 1962 में कांग्रेस प्रत्याशी सत्यभाभा देवी ने जीत दर्ज की थी. वहीं, दूसरे चुनाव में सीपीआई के चंद्रशेखर सिंह ने जीत हासिल किया. 2019 लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने बीजेपी के साथ मिलकर जीत हासिल की थी. मौजूदा समय पर यहां से चंदेश्वर प्रसाद सांसद हैं. वहीं 2014 में NDA में शामिल रालोसपा के अरुण कुमार ने जीत का ताज अपने सिर पहना था.
Politics
2024 Election: आखिर क्यों जहानाबाद को कहा जाता है बिहार का हॉट सीट, आगामी चुनाव में किसके सिर सजेगा ताज!
2024 Election: आखिर क्यों जहानाबाद को कहा जाता है बिहार का हॉट सीट, आगामी चुनाव में किसके सिर सजेगा ताज! बिहार के जहानाबाद जिले को राजनीतिक दृष्टिकोण से सबसे हॉट सीट माना जाता है. 2024 लोकसभा को लेकर एनडीए और इंडिया गठबंधन ने कमर कस ली है. बिहार के जहानाबाद जिले को राजनीतिक दृष्टिकोण से सबसे हॉट सीट

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
