अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

मिशन 2024: JDU निकालेगी 'भाईचारा यात्रा', जानिए-क्या है CM नीतीश का प्लान?

मिशन 2024: JDU निकालेगी 'भाईचारा यात्रा', जानिए-क्या है CM नीतीश का प्लान? एक तरफ सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं तो बिहार जेडीयू अध्यक्ष अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी सीएम नीतीश के द्वारा बिहार के हित में किए गए कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 'भाईचारा यात्रा' निकालने

मिशन 2024: JDU निकालेगी 'भाईचारा यात्रा', जानिए-क्या है CM नीतीश का प्लान?

Article Advertisement

मिशन 2024: JDU निकालेगी 'भाईचारा यात्रा', जानिए-क्या है CM नीतीश का प्लान? एक तरफ सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं तो बिहार जेडीयू अध्यक्ष अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी सीएम नीतीश के द्वारा बिहार के हित में किए गए कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 'भाईचारा यात्रा' निकालने जा रहे हैं.   लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और उनके साथी जी जान से जुटे हुए हैं. एक तरफ सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हुए हैं तो बिहार जेडीयू अध्यक्ष अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी सीएम नीतीश के द्वारा बिहार के हित में किए गए कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए 'भाईचारा यात्रा' निकालने जा रहे हैं. जेडीयू 1 अगस्त 2023 से 06 सितंबर 2023 तक भाईचारा यात्रा बिहार के तमाम जिलों में निकालेगी.   40 दिनों की यात्रा में बिहार के 26 जिलों में जेडीयू के नेता जाएंगे. सीएम नीतीश कुमार ने यात्रा की जिम्मेवारी JDU MLC खालिद अनवर को दी गई है है. तीन चरण में यह यात्रा होगी. बताते चलें कि यात्रा का पहला चरण 1 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगा, दूसरा चरण 16 अगस्त से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगा. तीसरे चरण में यात्रा 28 अगस्त से शुरू होकर 6 सितंबर तक चलेगी. 6 सितंबर को यात्रा का समापन होगा. जेडीयू कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और पार्टी के कई मंत्रियों ने यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उमेश कुशवाहा ने कहा कि “भाईचारा यात्रा के माध्यम से CM नीतीश कुमार ने जो बिहार के हित में काम किया है उसे लोगों तक पहुंचाया जाएगा और बीजेपी के धार्मिक उन्माद को लेकर भी आम लोगों को जागरुक किया जाएगा”. यात्रा को लेकर बिहार सरकार में मंत्री जमा खान ने कहा कि यात्रा के माध्यम से लोगों को बी टीम से भी सचेत रहने के लिए निवेदन किया जाएगा. जमा खान का बी टीम वाला इशारा AIMIIM के लिए था.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read