अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भोजपुर में थाने की बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवान लापताAI पर नए नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा पर रहेगा जोरनाना पाटेकर के निधन से सिनेमा जगत में शोक, नागपुर में कलाकारों ने दी श्रद्धांजलिदिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; कई इलाकों में जलभरावMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामद, Muzaffarpur Hindi NewsMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदBhagalpur News: गंगा से महिला का शव बरामद, पहचान नहीं, Bhagalpur Hindi NewsVaranasi News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBhagalpur News: पूर्वी बिहार, कोसी व सीमांचल से विदा हुआ मानसूनभारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, बचाई गईं मिजोरम की दो नाबालिग लड़कियांभोजपुर में थाने की बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवान लापताAI पर नए नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा पर रहेगा जोरनाना पाटेकर के निधन से सिनेमा जगत में शोक, नागपुर में कलाकारों ने दी श्रद्धांजलिदिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; कई इलाकों में जलभरावMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामद, Muzaffarpur Hindi NewsMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदBhagalpur News: गंगा से महिला का शव बरामद, पहचान नहीं, Bhagalpur Hindi NewsVaranasi News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBhagalpur News: पूर्वी बिहार, कोसी व सीमांचल से विदा हुआ मानसूनभारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, बचाई गईं मिजोरम की दो नाबालिग लड़कियां

Article Advertisement

Politics

23 मार्च : भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को फांसी

23 मार्च : भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को फांसी नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख पर दर्ज हैं....लेकिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज इस दिन की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से

23 मार्च : भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को फांसी

Article Advertisement

23 मार्च : भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को फांसी नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) देश और दुनिया के इतिहास में यूं तो कई महत्वपूर्ण घटनाएं 23 मार्च की तारीख पर दर्ज हैं....लेकिन भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारत के इतिहास में दर्ज इस दिन की सबसे बड़ी एवं महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। वर्ष 1931 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को 23 मार्च को ही फांसी दी गई थी। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करें तो 1956 को जहां पाकिस्तान पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना, वहीं 1996 में ताइवान में पहली बार प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुए। देश-दुनिया के इतिहास में 23 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1351 : मोहम्मद तुगलक के भतीजे फिरोज शाह तुगलक तृतीय को राजगद्दी पर बिठाया गया। 1757 : क्लाइव ने चंद्रनगर को फ्रांस के आधिपत्य से छीना। 1880 : भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता बसंती देवी का जन्म। 1910: स्वतन्त्रता संग्राम के सेनानी, प्रखर चिन्तक एवं समाजवादी राजनेता डॉ राममनोहर लोहिया का जन्म। 1931: भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजों ने फांसी दी। 1940 : मुस्लिम लीग ने पाकिस्तान प्रस्ताव को मंजूरी दी। 1956 : पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना। 1986 : केन्द्रीय आरक्षी पुलिस बल की पहली महिला कंपनी दुर्गापुर शिविर में गठित की गई। 1996: ताइवान में पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली तेंग हुई राष्ट्रपति बने।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read