अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

25 हजार का इनामी कुख्यात फोटो यादव गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में था फरार

प्रतिनिधि, कोढ़ा/बरारी: जिले की बरारी थाना पुलिस ने अपराध पर बड़ी नकेल कसते हुए 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी फोटो यादव उर्फ संजीत यादव (पिता-रामदेव यादव, निवासी-झिकटिया, थाना बरारी) को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी की तलाश पुलिस कर रही थी। कोढ़ा एसडीपीओ सदर टू रंजन सिंह न

25 हजार का इनामी कुख्यात फोटो यादव गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में था फरार

Article Advertisement

प्रतिनिधि, कोढ़ा/बरारी: जिले की बरारी थाना पुलिस ने अपराध पर बड़ी नकेल कसते हुए 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी फोटो यादव उर्फ संजीत यादव (पिता-रामदेव यादव, निवासी-झिकटिया, थाना बरारी) को गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे इस अपराधी की तलाश पुलिस कर रही थी।

Article Advertisement

कोढ़ा एसडीपीओ सदर टू रंजन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि 09 जनवरी 2025 की शाम करीब 4:30 बजे बरारी थाना क्षेत्र के उचला चौक स्थित किराना दुकान के सामने फोटो यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर धनंजय यादव (निवासी काढ़ागोला घाट) को गोली मार दी थी। इस घटना में पीड़ित गंभीर रूप से जख्मी हो गया था और पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। पीड़ित की पत्नी नविता देवी के आवेदन पर बरारी थाना कांड संख्या-10/2025 दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 109/3(5) BNS और 27 आर्म्स एक्ट लगाया गया। आपराधिक इतिहास एसडीपीओ ने बताया कि फोटो यादव पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें शामिल हैं – बरारी थाना कांड संख्या-10/2004, भादवि बरारी थाना कांड संख्या-11/2004, भादवि बरारी थाना कांड संख्या-12/2004, भादवि एवं 25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट बरारी थाना कांड संख्या-100/2006, भादवि बरारी थाना कांड संख्या-10/2025, BNS एवं 25 (1-बी) ए/आर्म्स एक्ट अपराधिक पृष्ठभूमि और लगातार फरार रहने की वजह से उस पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस की कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ रंजन सिंह ने कहा – “ इनामी अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा और शांति-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। ”

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read