अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

फारबिसगंज:- साढ़े तीन करोड़ करोड़ रुपये की लागत से बना पुल करीब तीन साल से पड़ा

अररिया -विनय ठाकुर -फारबिसगंज सैफगंज-महथावा मार्ग पर कमला नदी पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बना पुल करीब तीन साल से बेकार पड़ा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पुल के एक हिस्से में आज तक एप्रोच रोड नहीं बन पाया है।जानकारों के अनुसार जिस जमीन पर एप्रोच रोड बनाना है वह रैयती है। बताया जाता है कि रैयत

फारबिसगंज:- साढ़े तीन करोड़ करोड़ रुपये की लागत से बना पुल करीब तीन साल से पड़ा

Article Advertisement

अररिया -विनय ठाकुर -फारबिसगंज सैफगंज-महथावा मार्ग पर कमला नदी पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से बना पुल करीब तीन साल से बेकार पड़ा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि पुल के एक हिस्से में आज तक एप्रोच रोड नहीं बन पाया है।जानकारों के अनुसार जिस जमीन पर एप्रोच रोड बनाना है वह रैयती है।

Article Advertisement

बताया जाता है कि रैयत जमीन देने को तैयार भी है। लेकिन संबंधित विभाग के ढुलमुल रवैये के कारण आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। बिहार राज्य पुल निगम द्वारा करोडों की लागत से बना इस पुल के चालू नहीं होने से स्थानीय लोगों व राहगीरों में भारी आक्रोश है और लोग जनप्रतिनिधियों को कोसते नहीं थक रहे हैं। ग्रामीण शंकर भगत, अनिल भगत,जय भगत,विनोद यादव, बबलू यादव, नाथो सिंह, कारी भगत, बैद्यनाथ सिंह, दिनेश टुड्डू, विमल यादव, वारिश आलम, कमाल, रजी आलम, जाकिर आलम आदि ने बताया कि उक्त पुल के अप्रोच रास्ते के लिए जमीन का विधिवत अधिग्रहण नहीं होने के कारण तीन वर्ष पूर्व पुल बनने के बाद भी बेकार पड़ा हुआ है।जबकि यह मार्ग भरगामा व फारबिसगंज प्रखंड को जोड़ने वाली लाइफ लाइन मानी जाती है। यही नहीं सुपौल जिले के है।बाबजूद शासन व प्रशासन में बैठे अधिकारी व जनप्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां वर्षो पूर्व बना लोहे का जर्जर पुल है इसी से वाहनों का आना जाना होता है।यह लोहे का पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है। गौरतलब है कि नवनिर्मित आरसीसी पुल के बगल में पुराना लोहे के पुल के जर्जर हो जाने के कारण इस से सटे इस पुल का निर्माण किया गया है। पुल बन कर खड़ा है परंतु इसके एक ओर एप्रोच रोड नहीं बना है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read