अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

480 लंबित मामलों का हुआ निष्पादन

480 लंबित मामलों का हुआ निष्पादन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीयकृत बैंकों के लम्बित ऋण समेत दावा वाद व अन्य मामलों में पक्षकारों से दो करोड़ 86 लाख 81 हजार एक सौ अठाईस रुपयों पर समझौता हुई। लोक अद

480 लंबित मामलों का हुआ निष्पादन

Article Advertisement

480 लंबित मामलों का हुआ निष्पादन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीयकृत बैंकों के लम्बित ऋण समेत दावा वाद व अन्य मामलों में पक्षकारों से दो करोड़ 86 लाख 81 हजार एक सौ अठाईस रुपयों पर समझौता हुई।

Article Advertisement

लोक अदालत का उदघाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। राष्ट्रीय लोक अदालत के समापन के बाद सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि लोक अदालत में गठित दस बेंचों में शनिवार को बैंक ऋण सहित अन्य लम्बित 480 मामलों का द्विपक्षीय समझौता के बाद निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीयकृत बैंकों मेंे भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंकों ने 341 लम्बित ऋण सम्बंधित मामलों में पक्षकारों से 2 करोड़ 1 लाख 89 हजार 128 रुपये पर समझौता किया। वहीं बीमा दावा, विद्युत बकाया बिल के आठ पक्षकारों से 84 लाख 92 हजार रुपये पर समझौता किया गया। सचिव श्री सिन्हा ने बताया कि भारत संचार निगम लिमिटेड में 56 बकायोदारों से 75 हजार 80रुपये पर समझौता हुआ। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में आम आदमी को सुगमता पूर्वक उनके मामलों का निबटारा हो सके। इसकी पुख्ता इंतजाम की गयी थी। न्यायिक अधिकारी भी लोगों के समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर थे। लोक अदालत में गठित दस बेंचों में पीठासीन पदाधिकारी के रुप में प्रधान न्यायाधीश विष्णुदेव उपाध्याय, अपर जिला सत्र न्यायाधीश ऋषि कुमार सिंह ,पवन कुमार झा, नीरज कुमार, सुशील कुमार त्रिपाठी, सीजेएम अनिल कुमार, एसीजेएम संतोष कुमार झा, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी जयश्री कुमारी, बारसोई के मुंसिफ आदित्य कु मार सिंह प्रतिनियुक्त थे। पैनल सदस्यों में साधना सिंह, नंदा सांमत समेत दस सदस्य मौजूद थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read