BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकी
Seemanchal

कुख्यात को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में कुख्यात मो. जाफर की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला बोल…

Published: 30/9/2019, 5:30:19 am0 viewsSeemanchal Live

कुख्यात को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में कुख्यात मो. जाफर की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला बोल दिया और पुलिस के चंगुल से कुख्यात को छुड़ा ले गये। इस दौरान पुलिस पर आधा दर्जन गोलियां भी बरसायीं गईं। किसी के हता

कुख्यात को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में कुख्यात मो. जाफर की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला बोल…
कुख्यात को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला मनिहारी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में कुख्यात मो. जाफर की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडे से हमला बोल दिया और पुलिस के चंगुल से कुख्यात को छुड़ा ले गये। इस दौरान पुलिस पर आधा दर्जन गोलियां भी बरसायीं गईं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ग्रामीणों के हमले में एसडीपीओ एमएचएस फाकरी समेत सात पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं। गंभीर रूप से जख्मी एसडीपीओ और अपर थानाध्यक्ष नवल किशोर को अनुमंडल अस्पताल मनिहारी में प्राथमिक उपचार के बाद पूर्णिया रेफर किया गया है। घटना रविवार सुबह की है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला करने वालों में शामिल 13 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना की सूचना पर एसपी विकास कुमार, सदर डीएसपी अनिल कुमार, टाउन थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजन कुमार सिंह, मुफस्सिल, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर निर्मल कुमार यादवेंदु, मनसाही थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल, अमदाबाद थानाध्यक्ष नरेश कुमार तथा मनिहारी थानाध्यक्ष दलबल के साथ पहुंच गए। एसपी ने पुलिस टीम पर हमला करने वाले लोगों की पहचान कर और कुख्यात को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। त्वरित कार्रवाई में कुछ ही घंटे में हमलावर मो. सत्तार, मो. जमशेद और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस छापेमारी कर रही है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read