अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

65 लाख मतदाताओं के नाम किए जाएं सार्वजनिक’ — SIR पर सुनवाई में जस्टिस बागची ने चुनाव आयोग से पूछे कड़े सवाल

सुप्रीम कोर्ट में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अहम सुनवाई हुई। जस्टिस बागची ने चुनाव आयोग से कई कड़े सवाल पूछे, जिनमें EPIC (वोटर कार्ड) रद्द करने की प्रक्रिया और नागरिकता प्रमाण पत्र से जुड़ी शंकाएं भी शामिल रहीं। जस्टिस बागची ने पूछा कि क्या SIR प्रक्रिया के जरिए किसी का EPIC कार्ड स्वतः

65 लाख मतदाताओं के नाम किए जाएं सार्वजनिक’ — SIR पर सुनवाई में जस्टिस बागची ने चुनाव आयोग से पूछे कड़े सवाल

Article Advertisement

सुप्रीम कोर्ट में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) को लेकर अहम सुनवाई हुई। जस्टिस बागची ने चुनाव आयोग से कई कड़े सवाल पूछे, जिनमें EPIC (वोटर कार्ड) रद्द करने की प्रक्रिया और नागरिकता प्रमाण पत्र से जुड़ी शंकाएं भी शामिल रहीं।

Article Advertisement

जस्टिस बागची ने पूछा कि क्या SIR प्रक्रिया के जरिए किसी का EPIC कार्ड स्वतः रद्द हो जाएगा? इस पर चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि EPIC कार्ड केवल जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 22 के तहत प्रारंभिक जांच के बाद ही रद्द किया जा सकता है । अभी तक किसी भी मतदाता का कार्ड रद्द नहीं किया गया है, और सभी मामलों की पूरी जांच के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। कोर्ट के सवालों का जवाब देते हुए आयोग ने बताया कि फिलहाल वोटर लिस्ट से किसी का भी नाम नहीं हटाया गया है । नई लिस्ट तैयार की जा रही है, और इसके बाद ही पुरानी लिस्ट में बदलाव होंगे। जिनके नाम पहले लिस्ट में थे, वे अभी भी शामिल हैं। जस्टिस बागची ने कहा कि 65 लाख मतदाताओं के नाम, जो ड्राफ्ट लिस्ट में नहीं हैं, उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाए । इसके साथ ही, यह भी स्पष्ट किया जाए कि उनके नाम क्यों काटे गए हैं। कोर्ट ने निर्देश दिया कि इसकी जानकारी प्रमुख समाचार पत्रों, टीवी और रेडियो के जरिए भी दी जाए। 📅 अगली सुनवाई SIR मामले पर अगली सुनवाई 22 अगस्त को दोपहर 2 बजे होगी। कोर्ट ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया कि उस समय तक वोटर लिस्ट से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान किया जाए।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read