अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Politics

भारत में कोरोना वायरस से अब तक 16 लोगों की मौत, संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 694 हुए

नयी दिल्ली, 26 मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 16 तक पहुंच गई है। वहीं, 80 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामले बढ़ कर 694 हो गये हैं। हालांकि, मंत्रालय ने यह भी कहा कि पॉजीटिव मामलों की संख्या की वृद्

भारत में कोरोना वायरस से अब तक 16 लोगों की मौत, संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 694 हुए

Article Advertisement

नयी दिल्ली, 26 मार्च केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 16 तक पहुंच गई है। वहीं, 80 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमण के मामले बढ़ कर 694 हो गये हैं। हालांकि, मंत्रालय ने यह भी कहा कि पॉजीटिव मामलों की संख्या की वृद्धि दर भारत में ‘‘तुलनात्मक रूप से स्थिर’’ है। इस बीच, कोरोना वायरस संकट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी-20 देशों के समूह से अनुरोध किया कि वैश्विक समृद्धि, सहयोग के लिए हमारे दृष्टिकोण के केन्द्र बिंदु में आर्थिक लक्ष्यों के स्थान पर मानव को रखा जाए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने यह भी कहा कि भारत दूसरे चरण में है क्योंकि अब भी इस बारे में बमुश्किल कोई सबूत है जो यह कहता हो कि तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस का सामुदायिक प्रसार हो रहा है। यह टिप्पणी व्याकुल नागरिकों को बहु प्रतीक्षित भरोसा और उम्मीद की किरण दिखा सकती है। इस वायरस के फैलने के बीच, केंद्र और राज्य सरकारों ने युद्ध स्तर पर कई कदम उठाए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ के बीच गरीबों, बुजुर्गों, स्वयं सहायता समूहों और निम्न आग वर्ग को राहत देते हुये 1.70 लाख करोड़ रुपये की ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ की घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषित इस प्रोत्साहन पैकेज में गरीबों को तीन महीने के लिये मुफ्त अनाज, दाल और रसोई गैस सिलेंडर तथा महिलाओं और गरीब वरिष्ठ नागरिकों को नकद सहायता उपलब्ध कराना शामिल हैं। भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों में लगे श्रमिकों के कल्याण के लिये केन्द्र सरकार के एक कानून के तहत कल्याण कोष बनाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह घोषणा की है कि 17 राज्यों ने कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिये समर्पित अस्पतालों की पहचान शुरू कर दी है। कोरोना वायरस से जुड़े हालात पर मीडिया को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा, ‘‘अभी तक यह कहने के लिए कोई ठोस साक्ष्य नहीं है कि भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रसार समुदाय के स्तर पर हो रहा है।’’ उन्होंने इस बात से भी इंकार किया कि यह वायरस मच्छरों के जरिए फैलता है। आम जनता को आश्वासन देते हुए अग्रवाल ने कहा कि भारत कोरोना वायरस संक्रमण की चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। अग्रवाल ने कहा, ‘‘कोविड-19 मामले बढ़ रहे हैं लेकिन, लेकिन यह तुलनात्मक रूप से एक स्थिर रूझान प्रतीत होता है, या फिर इसकी वृद्धि की दर कुछ कम नजर आती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, यह स्पष्ट रूझान स्थापित नहीं करता है। लेकिन हमें आशा है कि सामाजिक मेलजोल से दूर रहने की नीति अपना कर, संक्रमित व्यक्ति से संपर्क में आये लोगों का पता लगा कर और घर में पृथक किये गये सभी लोगों की निगरानी सुनिश्चित कर हम इस रोग का मुकाबला कर पाएंगे।’’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात 21 दिनों के लिये राष्ट्रव्यापी संपूर्ण ‘लॉकडाउन’ की घोषणा की थी। जॉंस हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक इस वायरस के कारण दुनियाभर में तीन अरब लोगों को घरों में बंद होना पड़ा है और इससे 21 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। 140 से अधिक देशों और क्षेत्रों में 4,71,518 मामले दर्ज किये गये हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read