अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

8 साल बाद वापसी करने वाले रेसलर सुशील कुमार पहले ही राउंड में हारे

दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार ने शुक्रवार को आठ साल बाद वापसी की। उनकी वापसी अच्छी नहीं रही और वर्ल्ड चैम्पियनशिप के ओपनिंग बाउट में ही सुशील को हार का सामना करना पड़ा। कजाखस्तान के नूर-सुल्तान में इस अनुभवी भारतीय रेसलर को अजरबैजान के खाद्जहिमुराद गादझियुव ने हराया। 74 किलोग्राम भा

8 साल बाद वापसी करने वाले रेसलर सुशील कुमार पहले ही राउंड में हारे

Article Advertisement

दो बार के ओलिंपिक पदक विजेता रेसलर सुशील कुमार ने शुक्रवार को आठ साल बाद वापसी की। उनकी वापसी अच्छी नहीं रही और वर्ल्ड चैम्पियनशिप के ओपनिंग बाउट में ही सुशील को हार का सामना करना पड़ा। कजाखस्तान के नूर-सुल्तान में इस अनुभवी भारतीय रेसलर को अजरबैजान के खाद्जहिमुराद गादझियुव ने हराया।

Article Advertisement

74 किलोग्राम भार वर्ग में उन्हें 11-9 से हार का सामना करना पड़ा। गादझियुव अगर फाइनल में पहुंचते हैं, तो सुशील को ओलिंपिक क्वालिफिकेशन और कांस्य पदक जीतने का मौका मिलेगा। सुशील वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले इकलौते भारतीय रेसलर हैं। उन्होंने 2010 में रूस की राजधानी मॉस्को में ये उपलब्धि हासिल की थी। वे गादझियुव के खिलाफ एक समय 9-4 से आगे चल रहे थे, लेकिन इसके बाद लगातार 7 अंक गंवा बैठे। करन, सुमित और प्रवीण हारे दूसरी ओर, 70 किलोग्राम भार वर्ग (नन-ओलिंपिक) के क्वालिफिकेशन राउंड में करन को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें उज्बेकिस्तान के इख्तियोर नावरुजोव ने 7-0 से हराया। वहीं, 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल क्वालिफिकेशन मैच में भारत के सुमित मलिक हार गए। उन्हें हंगरी के डेनियल लिगेती ने हराया। 92 किलोग्राम क्वालिफिकेशन मैच में प्रवीण को कोरिया के चान्गजाई सू ने हराया। Source: Dainik Bhaskar

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read