अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

9 वर्ष के बेटे ने किया कुछ ऐसा कि 25 साल की सौतेली मां ने मौत के घाट उतार दिया

एक महिला ने अपने सौतेले बेटे की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने महज 100 रुपये चुराए थे। रविवार को पुलिस ने 25 साल की महिला को अपने 9 साल के सौतेले बेटे की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार को बिहार के कटिहार जिले में बरसोई थाना क्षेत्र के मोदीपोखर गांव में हुई। आर

9 वर्ष के बेटे ने किया कुछ ऐसा कि 25 साल की सौतेली मां ने मौत के घाट उतार दिया

Article Advertisement

एक महिला ने अपने सौतेले बेटे की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसने महज 100 रुपये चुराए थे। रविवार को पुलिस ने 25 साल की महिला को अपने 9 साल के सौतेले बेटे की कथित हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार को बिहार के कटिहार जिले में बरसोई थाना क्षेत्र के मोदीपोखर गांव में हुई।

Article Advertisement

आरोपी सोफिया खातुन के सौ रुपये खो गए थे, जिसके बात उसने सौतेले बेटे रूपचंद्र से इस बारे में पूछताछ की। जब बेटे ने स्वीकार कर लिया कि मेला देखने के लिए उसने पैसे चुराए थे, तो सोफिया ने उसका गला दबाया और फिर उसे कई बार छूरा घोंपा। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। जब महिला का पति मोहम्मद यूसुफ घर आया तो लड़को को बेहोश पाया। उसने उसे तुरंत बरसोई अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने यह भी कहा कि इस अपराध के लिए महिला को गांव वालों ने कथित तौर पर मारा-पीटा भी। पुलिस को आरोपी महिला ने बताया कि मैंने नहीं सोचा था कि वह मर जाएगा। मैंने बस सुधारने की कोशिश की, क्योंकि उसे पैसे चुराने की आदत लग गई थी। जब मैंने उससे सौ रुपये के बारे में पूछा तो उसने मुझे गाली देना शुरू कर दिया और मुझ पर रॉड से हमला कर दिया। उसके बाद ही ये सब कुछ हुआ। बरसोई पुलिस थाने के अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि महिला ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बच्चे के पिता के शिकायत पर महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read