अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

World

90 प्रतिशत दलित लोगों ने ब्राह्मणों की वजह से अपनाया इस्लाम धर्म, नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खास मंत्री माने जाने वाले अशोक चौधरी ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.   अशोक चौधरी ने बयान देते हुए कहा कि देश के 90 प्रतिशत मुसलमान ऐसे हैं जो पहले दलित थे. उन्होंने ब्राह्मणवादी व्यवस्था से तंग आकर अपना धर्म बदल लिया. ये मुसलमान लंदन या अमेरिका से नहीं आ

90 प्रतिशत दलित लोगों ने ब्राह्मणों की वजह से अपनाया इस्लाम धर्म, नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान

Article Advertisement

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खास मंत्री माने जाने वाले अशोक चौधरी ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान दे दिया है.   अशोक चौधरी ने बयान देते हुए कहा कि देश के 90 प्रतिशत मुसलमान ऐसे हैं जो पहले दलित थे. उन्होंने ब्राह्मणवादी व्यवस्था से तंग आकर अपना धर्म बदल लिया. ये मुसलमान लंदन या अमेरिका से नहीं आए हैं. बता दें कि अशोक चौधरी पार्टी के कार्यक्रम को लेकर भीम संवाद के लिए बिहारशरीफ गए थे. वहीं, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी वाले मुसलमान-मुसलमान करते हैं. ये लोग नहीं लंदन से आए हैं और ना ही अमेरिका से आए हैं. जब दलितों को ब्राह्मणवादी व्यवस्था और छूआछूत के नाम पर परेशान किया गया तो उन्होंने मुस्लिम धर्म अपना दिया. 90 प्रतिशत मुसलमान हैं दलित लोग दरअसल, रमजाम महीने को देखते हुए बिहार सरकार ने सरकारी संस्थानों में काम करने वाले मुस्लमान धर्म के लोगों को विशेष छूट दी है. उन्हें सरकारी कार्यालयों में एक घंटे पहले बाद आएंगे और एक घंटे पहले जाने की सुविधा देने का ऐलान किया है. इस ऐलान के बाद बीजेपी ने राज्य सरकार को घेरा और बिहार को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का आरोप लगाया. बीजेपी ने बिहार सरकार के फैसले पर जताया विरोध बीजेपी नेता संजय जायसवाल ने विरोध जताते हुए कहा कि आज तक देश में और बिहार में ऐसा कभी नहीं हुआ, जब रमजान के महीने में ऐसी सुविधा दी गई हो. जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं. जिससे यह स्पष्ट होता है कि बिहार को इस्लामिक राज्य बनाने की कोशिश की जा रही है. वहीं, कुछ ही दिनों में नवरात्र है, इसे लेकर हिंदू समाज के लोग भी सुबह-शाम पूजा करते हैं लेकिन उनको कोई छूट नहीं मिलेगी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read