अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया के 90 देश, मरीजों की संख्या 1 लाख के पार

कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया के 90 देश, मरीजों की संख्या 1 लाख के पार दुनिया के 90 देशों में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या एक लाख पहुंच गई है और मृतक आंकड़ा 4000 के पास पहुंच गया है। बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस के 613 नए मामले सामने आए थे और 39 लोगों की मौत हुई थी। हांगकांग

कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया के 90 देश, मरीजों की संख्या 1 लाख के पार

Article Advertisement

कोरोना वायरस की चपेट में दुनिया के 90 देश, मरीजों की संख्या 1 लाख के पार दुनिया के 90 देशों में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या एक लाख पहुंच गई है और मृतक आंकड़ा 4000 के पास पहुंच गया है। बृहस्पतिवार तक कोरोना वायरस के 613 नए मामले सामने आए थे और 39 लोगों की मौत हुई थी।

Article Advertisement

हांगकांग और मकाऊ को छोड़कर चीन में कोरोना के 80,552 मामले सामने आए जिनमें से 3,042 लोगों की मौत हो गई। चीन के बाहर कुल 17,571 मामले सामने आए और 343 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई। चीन के बाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में दक्षिण कोरिया (6,284 मामले, 42 मौत), इटली (3,858 मामले, 148 मौत), ईरान (3,513 मामले, 107 मौत) तथा फ्रांस (423 मामले, सात मौत) हैं। बृहस्पतिवार तक फलस्तीन और भूटान में भी कोरोना वायरस संक्रमण के पहले मामले सामने आ चुके हैं। बता दें कि कोरोना वायरस पिछले साल चीन में मिला था उसके बाद से यह धीरे-धीरे दुनिया के लगभग 90 देशों में अपना पैर पसार लिया है। हालांकि कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले आधे से अधिक लोग ठीक भी हो चुके हैं। अमेरिकी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वे विश्व स्वास्थ्य संगठन 3.4 प्रतिशत के अंतरराष्ट्रीय अनुमान की तुलना में काफी कम मृत्यू दर की उम्मीद करते हैं। चीन में शुक्रवार को 143 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि पिछले महीने की तुलना में नए मामलों में काफी कमी देखने को मिली है। पिछले महीने एक दिन में कई हजार नए मामले आए थे। इटली, ईरान के अलावा पाकिस्तान और भारत में भी कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। भारत में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या शुक्रवार को 31 पहुंच गई है। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read