अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

जेल लोक अदालत में एक बंदी को एक साल की मिली सजा

जेल लोक अदालत में एक बंदी को एक साल की मिली सजा रविवार को मंडल कारा अररिया में जेल लोक अदालत लगाया गया। यह लोक अदालत बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के आदेश व जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष कमल दीक्षित के निर्देश के आलोक में लगाया गया। इस संबंध में एडीजे सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धीर

जेल लोक अदालत में एक बंदी को एक साल की मिली सजा

Article Advertisement

जेल लोक अदालत में एक बंदी को एक साल की मिली सजा रविवार को मंडल कारा अररिया में जेल लोक अदालत लगाया गया। यह लोक अदालत बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना के आदेश व जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीयूष कमल दीक्षित के निर्देश के आलोक में लगाया गया।

Article Advertisement

इस संबंध में एडीजे सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि जेल लोक अदालत के पटल पर एक संसिमित बंदी मो. जाहिद का आवेदन आया था। मो. जाहिद पिता मो मंसूर आलम महलगांव थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का रहने वाला है। मो. जाहिद एक मामले में जेल सुरक्षा में है। जेल लोक अदालत में उपस्थित पीठासीन न्यायिक पदाधिकारी के रूप में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी प्रदीप कुमार व गैर न्यायिक सदस्य के रूप में डीएलएसए के पैनल अधिवक्ता दुखमोचन यादव के समक्ष काराधीन संसिमित बंदी मो. जाहिद ने स्वेच्छा से अपना दोष स्वीकार कर लिया। जिसपर न्यायिक दंडाधिकारी प्रदीप कुमार ने आरोपी को एक वर्ष साधारण कारावास की सज़ा सुनाई। मौके पर कोर्ट के बेंच क्लर्क विभाष कुमार पटेल सहित जेल प्रशासन के अधिकारी, कर्मी व सिपाही गण मौजूद थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read