अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने पर 50 रुपये में देंगे शराब की बोतल: भाजपा

आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने पर 50 रुपये में देंगे शराब की बोतल: भाजपा अमरावती, 29 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आंध्र प्रदेश में वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर राज्य के लोगों को पचास रुपये में शराब की बोतल देने का वादा किया है। पार्टी की प्रदेश इकाई के

आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने पर 50 रुपये में देंगे शराब की बोतल: भाजपा

Article Advertisement

आंध्र प्रदेश में सत्ता में आने पर 50 रुपये में देंगे शराब की बोतल: भाजपा अमरावती, 29 दिसंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आंध्र प्रदेश में वर्ष 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने पर राज्य के लोगों को पचास रुपये में शराब की बोतल देने का वादा किया है।

Article Advertisement

पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख सोमू वीरराजू ने मंगलवार को एक जनसभा में मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी की अगुवाई वाली वाई एस आर कांग्रेस सरकार और विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी की ओलाचना की। उन्होंने कहा कि प्रचुर संसाधन और लंबा समुद्र तट होने के बावजूद राजनीतिक शक्तियां राज्य का विकास करने में नाकाम रही हैं। वीरराजू ने राज्य में शराब की मंहगी कीमतों का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा,‘‘ मैं आपको बता रहा हूं कि राज्य में एक करोड़ लोग पीते (शराब) हैं। आप भाजपा को वोट दीजिए, हम आपको 75 रुपये में शराब देंगे। अगर अच्छा राजस्व रहा तो हम इसे महज 50 रुपये में देंगे (खराब शराब नहीं) यकीनन अच्छी वाली।’’ राज्य सरकार की प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना का जिक्र करते हुए भाजपा नेता ने लोगों से कहा कि एक माह में एक व्यक्ति औसतन 12,000 रुपये की शराब पीता है और जगन मोहन रेड्डी यह सारा धन इकट्ठा कर उन्हें एक योजना के नाम पर वापस दे रहे हैं। वीरराजू ने कहा कि भाजपा अमरावती को राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में जीत मिलने पर वह इसे तीन वर्ष में विकसित करेगी। अन्य नेताओं ने भी बैठक को संबोधित किया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read