अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

केजरीवाल ने शपथग्रहण से पहले कैबिनेट के साथियों के साथ रात्रिभोज किया, विकास के रोडमैप पर चर्चा की

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरवाल ने अपने संभावित कैबिनेट सहयोगियों के साथ रात्रिभोज किया और राष्ट्रीय राजधानी के विकास के ‘‘रोडमैप’’ पर चर्चा की। चर्चा में आगामी तीन महीनों के दौरान उठाए जाने वाले क

केजरीवाल ने शपथग्रहण से पहले कैबिनेट के साथियों के साथ रात्रिभोज किया, विकास के रोडमैप पर चर्चा की

Article Advertisement

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) तीसरी बार दिल्ली का मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरवाल ने अपने संभावित कैबिनेट सहयोगियों के साथ रात्रिभोज किया और राष्ट्रीय राजधानी के विकास के ‘‘रोडमैप’’ पर चर्चा की। चर्चा में आगामी तीन महीनों के दौरान उठाए जाने वाले कदमों को प्राथमिकता दी गई। आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों को बताया कि केजरीवाल ने मंत्रिपद की शपथ लेने जा रहे अपने सभी साथियों से 'गारंटी कार्ड' में शामिल वादों को प्रतिबद्धता के साथ पूरा करने के लिये कहा। उन्होंने कहा, 'हमें शपथ लेते ही गारंटी कार्ड में किये गए अपने वादों को पूरा करने की दिशा में काम शुरू करने के लिये कहा गया है।' केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 'केजरीवाल की 10 गारंटियां' नामक कार्ड जारी किया था। कार्ड में केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों को कुछ गारंटी दी, जिसमें दो करोड़ पौधे लगाने, यमुना नदी को साफ करने और अगले पांच वर्षों में दिल्ली में प्रदूषण को कम करने की योजना शामिल है। केजरीवाल ने रात्रिभोज कार्यक्रम के बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली मंत्रिमंडल के नामित साथियों के लिये अपने आवास पर रात्रिभोज आयोजित किया। चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की।' केजरीवाल रविवार सुबह 10 बजे अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। उनके साथ छह मंत्री भी शपथ लेंगे । इनमें मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और राजेंद्र गौतम शामिल हैं। आप ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में 62 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा ने आठ सीटें जीतीं। कांग्रेस लगातार दूसरी बार खाता खोलने में नाकाम रही।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read