Politics
33 साल के हुए तेजस्वी यादव, जन्मदिन पर दलित बस्तियों में होंगे बड़े आयोजन
Published: 9/11/2022, 8:50:17 am•149 views•Seemanchal Live
33 साल के हुए तेजस्वी यादव, जन्मदिन पर दलित बस्तियों में होंगे बड़े आयोजन बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का बुधवार को जन्मदिन है। तेजस्वी 33 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आरजेडी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जश्न मनाएंगे और मिठाइयां बांटेंगे। इसक

33 साल के हुए तेजस्वी यादव, जन्मदिन पर दलित बस्तियों में होंगे बड़े आयोजन बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का बुधवार को जन्मदिन है।
तेजस्वी 33 साल के हो गए हैं।
उनके जन्मदिन के मौके पर आरजेडी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जश्न मनाएंगे और मिठाइयां बांटेंगे।
इसके लिए प्रखंड स्तर तक तैयारी की गई है।
तेजस्वी के बर्थडे पर दलित बस्तियों में बड़े आयोजन होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
पटना स्थित आरजेडी प्रदेश मुख्यालय में बर्थडे केक काटा जाएगा।
जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को आरजेडी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी।
इसके अलावा दलित बस्तियों में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।
बुधवार को भी दलित बस्तियों में आयोजन किया जाएगा।
बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार की वर्तमान राजनीतिक धारा और जनमानस के बीच तेजस्वी एक ओजस्वी और लोकप्रिय राजनेता के रूप में जाने जाते हैं।
जनहित के प्रति उनके सभी प्रयास सफल हों, उनका तेज निरंतर बढ़ता रहे और उनके स्वास्थ्य उत्तम रहे।
बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा कि करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्यारा, हम सबों की आंखों का सितारा, असंख्यक गरीबों के जीवन में रोशनी लाने को प्रतिबद्ध मेरे छोटे भाई और मित्र तरुण को जन्मदिवस पर अनंत शुभाशीष।
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



