अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

कोरोना वायरस महामारी से खेल की अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित होगी: अभिनव बिंद्रा

पूर्व ओलंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा मानते हैं कि जब तक कोरोना वायरस का असर कम होगा तब तक खेल की अर्थव्यवस्था बहुत खराब हो चुकी होगी जिससे खिलाड़ियों के सामने काफी चुनौतियां खड़ी होंगी। ओलंपिक चैम्पियन निशानेबाज बिंद्रा ने खेल के व्यवसायिक पहलू पर बात करते हुए पीटीआई-भाषा से कहा कि कोरोना वायरस से

कोरोना वायरस महामारी से खेल की अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित होगी: अभिनव बिंद्रा

Article Advertisement

पूर्व ओलंपियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा मानते हैं कि जब तक कोरोना वायरस का असर कम होगा तब तक खेल की अर्थव्यवस्था बहुत खराब हो चुकी होगी जिससे खिलाड़ियों के सामने काफी चुनौतियां खड़ी होंगी। ओलंपिक चैम्पियन निशानेबाज बिंद्रा ने खेल के व्यवसायिक पहलू पर बात करते हुए पीटीआई-भाषा से कहा कि कोरोना वायरस से खेल की अर्थव्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित होगी क्योंकि इस दौरान किसी प्रतियोगिता के नहीं होने से कई संघों और खिलाड़ियों के पास धनराशि की कमी होगी।

Article Advertisement

उन्होंने कहा कि यह सबसे अहम चुनौतियों में से एक होगी जिससे निपटने की जरूरत होगी। खिलाड़ियों के अभ्यास जारी रखने के साधन और सहयोग सुनिश्चित करने के लिये ऐसा करना होगा। खेलों ने बीते समय में दुनिया की युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं के समय काफी मदद की है। और अब भी खेल सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं लेकिन संतुलन बनाने के बाद ही ऐसा किया जा सकता है। देश के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बिंद्रा ने कहा कि हां, खेलों में सीमाओं को पार करने की ताकत है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि अगले कुछ महीनों में हर किसी का ध्यान अपने जीवन में स्थायित्व लाने का होगा। खेल मनोबल बढ़ाने में और लोगों को आगे बढ़ने के लिये बड़ी भूमिका निभाएंगे। इस महामारी से पूरी दुनिया में 26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि इससे अभी तक 1.85 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इसके कारण दुनिया भर में सभी खेल प्रतियोगिताओं को स्थगित या रदद कर दिया गया है जिसमें तोक्यो ओलंपिक भी शामिल है Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read