एसपी ने किया बरदाहा थाना का निरिक्षण, कांडो के निष्पादन का दिया निर्देश संसू,सिकटी(अररिया): पुलिस अधीक्षक अररिया अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बरदाहा थाना का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारियों को कांडो के निष्पादन के निर्देश दिये।
एसपी के थाना आगमन पर पुलिस बल के द्वारा गार्ड आफ आनर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न मामलों का निरीक्षण करते हुए पुलिस के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से भी अवगत हुए।
एसपी ने थाने के कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किया।
साथ ही उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किया।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन से विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी ली।
एसपी ने विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ताओं से कांडों की समीक्षा समय पर करते हुए निष्पादन का निर्देश दिया।
एसपी ने थाना दैनिकी को अद्यतन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का निर्देश भी दिया।
न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया।
एसपी ने बताया कि छह करोड़ की लागत से बरदाहा थाना का भवन बनने की कागजी प्रक्रिया पूरी हो गई है।
जल्द इसका निर्माण शुरु हो जाएगा।
जिससे थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारियों के आवाशन सहित अन्य समस्या से निजात मिल जाएगा।
एसपी ने बरदाहा थाना में कार्यरत चौकीदारों का हाल चाल भी जाना और उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए।
उसने चौकीदारों से वर्दी का पैसा मिलने की जानकारी ली।
मौके पर मौजूद सिकटी थानाध्यक्ष हरेश तिवारी को निर्देश कि तीन चार दिन पूर्व सिकटी थानाक्षेत्र के एसबीआई के उफरेल चौक शाखा में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का प्रयास किया गया था जिसे वहां पर तैनात तीन चौकीदार ने उक्त चोरी की घटना को असफल कर दिया वैसे चौकीदार का नाम पुरस्कृत करने के लिए भेंजे।
एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बरदाहा थाना का निरीक्षण पहली बार किया गया है।थाना की पंजी संधारण व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था संतोषप्रद है।
मौके पर बरदाहा थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन,सिकटी थानाध्यक्ष हरेश तिवारी बरदाहा थाना के सअनि राम प्रयाग महतो, हीरालाल मंडल, अली रजा एवं पुलिस जवान सहित ग्रामीण पुलिस उपस्थित रहे।
Article Advertisement
Seemanchal
Araria:- एसपी ने किया बरदाहा थाना का निरिक्षण, कांडो के निष्पादन का दिया निर्देश
एसपी ने किया बरदाहा थाना का निरिक्षण, कांडो के निष्पादन का दिया निर्देश संसू,सिकटी(अररिया): पुलिस अधीक्षक अररिया अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को बरदाहा थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक थानाध्यक्ष एवं पुलिस अधिकारियों को कांडो के निष्पादन के निर्देश दिये। एसपी के थाना आगमन पर पु

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
